फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three sued for torturing woman

महिला को प्रताड़ित करने के मामले में तीन पर मुकदमा

Fri, 06 Aug 2021 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three sued for torturing woman
महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने डीजीपी से शिकायत की थी। इसके बाद ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुुताबिक सती कुंड गणेशपुरम निवासी वंदना गुप्ता का आरोप है कि हरिद्वार सिंहद्वार चौक पर हरमीत इंदौरिया ने सौंदर्यीकरण के नाम पर एनएच पर बने फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से कमरे का निर्माण किया है। सिंहद्वार पर लगे सरकारी हैंडपंप में समरसेबिल लगाकर लोगों का पानी बंद कर दिया। सरकारी नहर पटरी पर अपना कब्जा जमाते हुए ताला लगा दिया। वंदना का आरोप था कि कुछ दिनों पहले हरमीत इंदौरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें यह व्यक्ति बड़ी बेरहमी से कई लोगों को पीट रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद वंदना ने कनखल थाने में हरमीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने इसका संज्ञान लेते हुए निरीक्षण भी किया। जिसके बाद हरमीत इंदौरिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि हरमीत इंदौरिया समेत उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर उसे अपमानित भी किया। वंदना का कहना है कि आरोपी उनके खिलाफ लगातार साजिश कर रहे हैं। इस मामले में वंदना ने कनखल थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। मगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वंदना ने डीजीपी से निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने हरमीत इंदौरिया, मयंक भारद्वाज और योगेंद्र पाल राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed