फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three pumps in Haridwar soon have CNG, pump machines installed

हरिद्वार के तीन पंपों पर शीघ्र सीएनजी, पंप मशीन लगीं

Tue, 29 Oct 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three pumps in Haridwar soon have CNG, pump machines installed
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर लगी सीएनजी पंप में मशीन । - फोटो : HARIDWAR
प्रदूषण से बेहाल धर्मनगरी हरिद्वार में जल्द ही तस्वीर बदलने की उम्मीद है। यहां के तीन पंपों पर जल्द ही सीएनजी मिलने लगेगी। बहादराबाद के नजदीक रानीपुर झाल के पास हाईवे पर नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में सीएनजी पंप चालू हो जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार में रेलवे स्टेशन के सामने और दूधाधारी चौक, भूपतवाला में दो माह बाद पंप चालू हो जाएगा। पंपों पर सीएनजी की मशीनें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

सीएनजी से प्रदूषणमुक्त वाहन चलेंगे और पेट्रोल डीजल की खपत कम होगी। दिल्ली की ओर से आने वाले सीएनजी संचालित वाहनों को भी हरिद्वार में भी सीएनजी भराने का मौका मिल सकेगा। इसका पर्यटन सीजन में सबसे बड़ा फायदा होगा। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर रानीपुर झाल के पास एक पंप पूरी तरह से तैयार हो चुका है। वहां मशीन लग चुकी है। दो अन्य पंपों पर मशीन लगाने का काम जारी है।
विज्ञापन

नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में हाईवे स्थित एक पंप पर सीएनजी उपलब्ध होने लगेगी, जबकि दो अन्य पंपों पर मशीन लग चुकी है और दो महीने बाद उन पर भी सीएनजी उपलब्ध होगी। इसका सभी को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केके अग्रवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी।
सीएनजी के फायदे
सीएनजी से चलने वाले वाहनों में ध्वनि और अन्य प्रदूषण कम होता है।
उपयोगकर्ता को यह पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता पड़ता है।
डीजल और पेट्रोल के टैंक की तुलना में सीएनजी का टैंक कम खतरनाक होता।
पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी सुरक्षित होती है।
सीएनजी से चलने वाले वाहनों में आग लगने की संभावना कम रहती है।
यह इंजन की क्षमता बढ़ाता है और इंजन साफ रखता है।
इसमें एक बार लागत के बाद फिर ज्यादा खर्च नहीं होता।
सीएनजी के नुकसान
पेट्रोल की तुलना में सीएनजी के इंजन की क्षमता 10-15 प्रतिशत कम होती है।
इससे गाड़ियों का एग्जॉस्ट वॉल्व जल्दी खराब होता है।
इसके सर्विस स्टेशन हरिद्वार में नहीं है।
गाड़ियों के पेट्रोल इंजन को सीएनजी में बदलने का खर्च ज्यादा होता है।
सीएनजी के सिलिंडर भारी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed