फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three miscreants arrested for stealing sports cycles

हरिद्वार में पकड़ा साइकिल चुराने वाला मेरठिया गैंग

Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for stealing sports cycles
हरिद्वार और ऋषिकेश से साइकिल चुराकर मेरठ के सोतीगंज ले जाकर बेचने वाले मेरठ गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चुराई गई छह स्पोर्ट्स साइकिलें व घटना में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक जगजीतपुर चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार पुलिस बल के साथ चेकिंग करने के लिए जियापोता में आंबेडकर मूर्ति पर पहुंचे। यहां पर मुखबिर ने आकर सूचना दी कि थाना क्षेत्र से साइकिल चुराने वाले तीन चोर जियापोता तिराहे पर प्राइमरी स्कूल के सामने खडे़ हैं। उनके पास चोरी की कुछ साइकिलें भी हैं। आरोपी इन साइकिलों को ले जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने एक जगह पर कुछ रेंजर साइकिल देखी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौका पाकर तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस को मौके पर एक बाइक और छह साइकिलें बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम शहजाद उर्फ भूरा, साजिद उर्फ सोनू निवासी इस्लामनगर मलियाना मेरठ व तीसरे आरोपी ने अपना नाम राहुल निवासी मुल्ताननगर बागपत रोड मेरठ बताया। आरोपियों ने बताया कि वह स्पोर्ट्स साइकिलें चोरी करते हैं। उन्होंने तीन साइकिलें कनखल क्षेत्र से चोरी की है। इसके साथ ही तीन साइकिल ऋषिकेश क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि वह पहले थाना क्षेत्र में घूमकर स्पोर्ट्स साइकिलों की रेकी करते थे। इसके बाद उन्हें चोरी करते थे। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed