फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   three kilometer long jam on the highway

हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबे जाम से निकाला पसीना

Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
three kilometer long jam on the highway
हरिद्वार हाईवे पर लगा जाम । - फोटो : HARIDWAR
वीकेंड और स्नान पर्व हरिद्वार में जाम लगना आम हो गया है। हाईवे चौड़ीकरण के बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही और पुलिस हर आर असफल साबित हो रही है। हालत यह है कि दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने में अब केवल तीन घंटे लग रहे हैं, लेकिन यहां से बाहर निकलने में भी इतना ही या इससे अधिक का समय लग रहा। रविवार को हाईवे के साथ शहर के अंदर जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे से ही ललतारौ पुल, चंडी घाट चौक पर जाम लगना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ने लगा वैसे ही हाईवे पर भी वाहनों का दबाव नजर आने लगा। आठ बजे तक तो चंडी घाट की तरफ से बिरला पुल की तरफ आने व जाने वाले दोनों पुलों पर जाम लगने लगा। वहीं चंडी घाट पर भी जाम लग गया। सुबह नौ बजे तक ऋषिकुल से लेकर शांतिकुंज तक जाम लगने से वाहनों को खिसकना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस पूरे हाईवे या शहर के मुख्य मार्गों पर कहीं भी नजर नहीं आई। जैसे-तैसे यात्री खुद ही जाम से जूझते हुए आगे बढ़ते रहे। रेलवे स्टेशन से लेकर शिवमूर्ति व सिटी पोस्ट ऑफिस तक चिलचिलाती धूप में यात्री परेशान नजर आए। शहर के यातायात को लेकर यातायात पुलिस कोई ठोस योजना नहीं बना पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जाम लगने पर नजर नहीं आती सीपीयू
वीकेंड पर लगने वाले जाम से हर कोई परेशान है। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बनाई गई सीपीयू सफेद हाथी साबित हो रही है। कोई भी स्नान पर्व हो या फिर वीकेंड। सीपीयू के सिपाही कहीं पर नजर नहीं आते हैं। सीपीयू सिर्फ चालान काटने तक ही सीमित रह गई है। सीपीयू कर्मियों के द्वारा लगातार यात्रियों व स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता भी की जा रही है।

----------
ई-रिक्शा व ऑटो बढ़ा रहे दिक्कत
शहर के प्रमुख मार्गों व छोटी गलियों में ई-रिक्शा व ऑटो भी स्थानीय लोगों के साथ आमजन की समस्या भी बढ़ा रहे हैं। ऑटो व ई-रिक्शा गलियों में जाने से जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed