{"_id":"6a6dd953c794785d3008487c","slug":"three-kanwariyas-rescued-from-drowning-in-the-ganges-at-various-locations-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152166-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अलग-अलग जगहों पर गंगा में डूबते तीन कांवड़ियों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अलग-अलग जगहों पर गंगा में डूबते तीन कांवड़ियों को बचाया
Sat, 01 Aug 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
- हरकी पैड़ी और विष्णु घाट की घटना, पीएसी, जल पुलिस और एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
तीनों श्रद्धालुओं की स्थिति सामान्य
हरिद्वार। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को गंगा के तेज बहाव में फंसकर डूब रहे दो नाबालिग समेत तीन कांवड़ियों को पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया। तीनों घटनाओं में त्वरित रेस्क्यू से बड़े हादसे बच गए।
पहली घटना विष्णु घाट पर हुई, जहां स्नान के दौरान पैर फिसलने से 15 वर्षीय शिवभक्त भाविश निवासी राजपुरा, जिला पटियाला (पंजाब) गंगा की तेज धारा में बहने लगा। सूचना मिलते ही 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने गंगा में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दूसरी घटना हरकी पैड़ी के शिव घाट की है, जहां स्नान के दौरान 17 वर्षीय दीपक सैनी निवासी अलवर (राजस्थान) तेज बहाव में फंस गया। घाट पर तैनात पीएसी के आपदा राहत दल ने तत्काल रेस्क्यू कर उसे सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
वहीं तीसरी घटना कांगड़ा घाट से न्यू संजय पुल के नीचे हुई, जहां तहसील स्वार, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 22 वर्षीय महेंद्र गंगा की तेज धारा में फंस गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से केवल निर्धारित व सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने, तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा पुलिस-प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।