{"_id":"6995a50cb53fe0a07303379b","slug":"three-injured-in-forest-fire-at-mansa-devi-hill-one-referred-to-higher-centre-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-145106-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मनसा देवी पहाड़ी के जंगलों में लगी आग में तीन घायल, एक हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मनसा देवी पहाड़ी के जंगलों में लगी आग में तीन घायल, एक हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
- आपदा प्रबंधन टीम ने मॉक ड्रिल में घायल किए गए रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। आपदा प्रबंधन टीम की ओर से मॉक ड्रिल की गई। इसमें मनसा देवी पहाड़ी पर लगी आग को बुझाने और झुलसे लोगाें को रेस्क्यू करने की एक्सरसाइज की गई। इनमें दो लोगाें काे अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।
मॉक ड्रिल में आपदा कंट्रोल रूम को 10:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मनसा देवी की पहाड़ी पर आग लग गई है। आग की घटना पर काबू पाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आपदा प्रबंधन टीम को त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। आपदा प्रबंधन टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर वन अग्नि को नियंत्रित करने के लिए त्वरित बचाव व राहत के कार्य शुरू कर दिए। टीम की ओर से आग की चपेट में आए व्यक्तियों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी व इंसीडेंट कमांडर स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि वन संपदा को आग से बचाने के लिए त्वरित राहत, बचाव और आग पर काबू पाने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन टीम एवं वन विभाग, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व मॉक अभ्यास किया गया। बताया कि वन अग्नि की घटना में तीन लोग आग की चपेट में आ गए थे, जिन्हें आपदा प्रबंधन टीम की ओर से त्वरित राहत और बचाव कार्य करते हुए पहाड़ी से रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां आंशिक रूप से घायल दो व्यक्तियों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस दौरान एक चीतल शावक भी आग की चपेट में आने से घायल हो गया था। जिसको चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर उपचार के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व के मानसा देवी क्षेत्र में फायर सीजन की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। मानसा देवी के चुनौतीपूर्ण वन क्षेत्र में फायर मॉक ड्रिल के माध्यम से रणनीतियों का धरातल पर सजीव परीक्षण किया गया। इसमें त्वरित राहत के लिए पांच मिनट में टीमों की तैनाती की गई। 11 विभागों का प्रभावी समन्वय रहा। वनाग्नि पर 1 घंटा 45 मिनट में पूर्ण रूप से नियंत्रण किया गया। इस मौक राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन अजय लिंगवाल, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, एसडीओ वन विभाग पूनम कैथोला आदि मौजूद रहे।