फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three days, seven teams and result zero

डकैती कांड: 96 घंटे, सात टीमें, नतीजा शून्य

Fri, 10 Dec 2021 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three days, seven teams and result zero
पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में डकैती कांड के तीन घंटे बीतने के बाद भी नतीजा शून्य है। डकैत पशु व्यापारी और उसके परिजनों को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए सात टीमें बनाई हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ कर ली है और जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाल ली है। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुर में मंगलवार रात पशु व्यापारी मासूम एवं उसके परिजनों को बंधक बनाने के बाद हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली। बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और ढाई लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत बनी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) एवं डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचा था।
विज्ञापन

एसएसपी की ओर से पुलिस की सात टीमों का गठन कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कराई गई। तीन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं। सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किरायेदारों की सत्यापन कार्यवाही शुरू की
पथरी। धनपुरा की डकैती कांड के बाद पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन शुरू कर दिया। क्षेत्र में बाबा रामदेव का फूड पार्क एवं कई फैक्ट्रियां और स्टोन क्रशर हैं। जिनमें उत्तराखंड के अलावा यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब के लोग नौकरी करते हैं और किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि फेरुपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई हैं। पुलिस टीम क्षेत्र में रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन कर रही है। बिशनपुर, कटारपुर, चांदपुर, फेरुपुर, धनपुरा, घिस्सूपुरा, रानीमाजरा, शाहपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, पदार्था आदि स्थानों पर पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed