फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thousands of people will reach the state from Chandigarh

चंडीगढ़ के साथ प्रदेश से हजारों की संख्या में पहुंचेंगे लोग

Mon, 04 May 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people will reach the state from Chandigarh
अन्य प्रदेशों से प्रवासी लोगों को लाने और ले जाने में लगी हरिद्वार डिपो की बसों में प्रवासियों से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जा रहा है। जबकि अन्य प्रदेशों की बसों में लोगों से किराये लेने को लेकर घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन

हरिद्वार डिपो से तीन दिन से प्रतिदिन 15 से 30 बसों का आवागमन अन्य प्रदेशों के लिए जारी है। सोमवार को चंडीगढ़ में हरिद्वार डिपो से 15 बसेें भेजी गई हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश की बसों से अपने गंतव्यों के लिए पहुंचाए जा रहे लोगों से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जा रहा है। प्रवासियों को उनके राज्य में छोड़कर आने की व्यवस्था उनके लिए निशुल्क की गई है। जबकि एक दिन पहले राजस्थान की रोडवेज बसों में बैठने वाले प्रवासियों से किराया वसूला गया। मामले को लेकर बड़ी चर्चा भी रही। वहां के चालक और परिचालकों ने तो साफ इंकार कर दिया था कि उन्हें किराया में कोई छूट नहीं देने के आदेश हैं। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जारी आदेशों में साफ स्पष्ट है कि प्रवासियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। तीन दिनों से बसें सरकारी खर्चे से चल रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से हरिद्वार पहुंचेंगे हजारों लोग
हरिद्वार। हरिद्वार में चंडीगढ़ के साथ अन्य प्रदेश से लोग भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचेंगे। इनके ठहरने, स्क्रीनिंग करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मैदान में डटी हुई है। सभी को मंगलवार की सुबह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को चंडीगढ़ से करीब 1200 लोग हरिद्वार में पहुंचेंगे। इसी के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में ठहरे हुए हरियाणा और अन्य प्रदेशों के श्रमिक भी हरिद्वार आएंगे। इन सभी के ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं भल्ला क्रिकेट स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, इंटर कॉलेज और संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में व्यवस्था की गई है। ऋषिकुल मैदान में भी स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि सभी लोग देर रात्रि तक हरिद्वार में पहुंच जाएंगे और मंगलवार की सुबह को अपने गंतव्यों के लिए रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed