{"_id":"58b2fde34f1c1bbf56830c24","slug":"they-raised-themselves-shovel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने खुद ही उठाए फावड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने खुद ही उठाए फावड़े
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार विकास प्राधिकरण की विष्णुलोक कॉलोनी में सिस्टम और जनप्रतिनिधि तो समस्याओं से निजात नहीं दिला पाए। ऐसे में कालोनी के लोगों ने खुद ही जलभराव की समस्य से निपटने के लिए रविवार को श्रमदान किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विष्णुलोक कालोनी में करीब चार हजार लोग रहते हैं। नालियों से गंदे पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण यहां सड़कों पर ही जलभराव रहता है। शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो हो जाने पर घरों में घुस जाता है। रविवार को लोगों ने खुद ही फावड़ा लेकर नालियों के स्लैब उखाड़कर और पुलिया की सफाई की। कालोनी निवासी रेखा गुप्ता का कहना है कि घरों में नालियों का गंदा पानी घुस जाने से संक्रामक रोग फैलने का डर बना रहता है।
प्रगतिशील एकता मंच के अध्यक्ष कपिलदेव ठाकुर ने बताया कि कालोनी में समस्याओं का अंबार है। कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी ध्यान नहीं देता। इस दौरान नसीम ठेकेदार, दिनेश यादव, विष्णु यादव, इमरान, विशाल सेठी, शशि कन्नौजिया, नितिन कुमार, योगेश पाल, महक सिंह, जगदीश प्रसाद, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
सीवर का पाइप टूटने से नलों में आया गंदा पानी
श्रमदान के दौरान पुलिया तोड़कर पाइप हटाने के दौरान सीवर लाइन का भी पाइप टूट गया। इससे सीवर का पानी पेयजल की लाइन में मिल गया और कई परिवारों के यहां नलों में गंगा पानी आने लगा। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।