{"_id":"579a51db4f1c1b1a4f21ecbe","slug":"there-will-be-three-days-in-the-city-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन शहर में नहीं आएंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन शहर में नहीं आएंगी रोडवेज की बसें
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शुक्रवार (आज) से तीन दिन रोडवेज की बसें शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। दिल्ली, मेरठ, पंजाब, हरियाणा से आने वाली बसें कांवड़ मेला समाप्ति तक रुड़की, छुटमलपुर से होते हुए देहरादून से आएंगी। दिल्ली एवं पश्चिमी यूपी से आने वाले कांवड़ियों के वाहन बिजनौर होते हुए नीलधारा पार्किंग तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार से रोडवेज की बसों को दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से मीरापुर बिजनौर से निकालते हुए नीलधारा पार्किंग में रोक दिया जाएगा। यही से ही इन बसों की वापसी भी होगी। सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब से आने वाली रोडवेज की बसें सीधे न आकर वाया छुटमलपुर, देहरादून होते हुए मोतीचूर पार्किंग में रोक दी जाएगी। इन्हें भीमगोड़ा बैराज से चीला होते हुए वापस निकाला जाएगा। देहरादून से नैनीताल और नजीबाबाद की ओर जा रही रोडवेज बसें चंडीघाट चौक से होते हुए गंतव्य को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
----------
टिबड़ी पार्किंग में होगी कारें
हरिद्वार। सहारनपुर की ओर से आ रहे छोटे वाहन छुटमलपुर से खानपुर तिराहा, आन्नेकी, बीएचईएल होते हुए टिबड़ी पार्किंग पहुंचेगी। इनकी वापसी ऋषिकुल नया पुल, बहादराबाद, रुड़की से होगी। देहरादून से आ रहे वाहनों को पंतद्वीप, सर्वानंद घाट और चमगादड़ टापू में पार्क कराया जाएगा और वापसी वाया चीला मार्ग से होगी।
विज्ञापन