{"_id":"57c32d124f1c1b2b3cd4eda7","slug":"there-is-no-break-from-adding-development-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ने से नहीं जोड़ने से होता है विकास: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ने से नहीं जोड़ने से होता है विकास: रावत
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जोड़ने की हो राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। क्षत्रिय समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज ने सदैव देश के मान सम्मान के लिए अनुकरणीय कार्य किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश राव यहां कनखल स्थित राजपूत धर्मशाला में चल रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मेलन के समापन सत्र को मुख्य अतिथि में रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महासभा के देशभर से आए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के विकास में भी सक्रिय सहयोग मांगा। भगवान राम, महाराणा प्रताप और सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमें उन महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए काम करना चाहिए। सामाजिक एकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा जोड़ने की बात करने वाले ही नेतृत्व करते हैं। इसलिए हमें तोड़ने के बजाय जोड़ने की बात करनी चाहिए। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया ने महासभा की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में महासभा के पदाधिकारी अपने परिचित लोगों के बीच जाकर हरीश रावत सरकार की उपलब्धियों बताएंगे और उनके पक्ष में माहौल बनाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले दो दिन चली बैठक में क्षत्रिय महासभा ने समाज हित मे काम करने के निर्णय के साथ ही जातिगत आधार पर आरक्षण का विरोध किया। आरक्षण के विरोध में अगले साल जनवरी में देशभर में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया ने कहा कि आरक्षण देश के विकास में बाधक है।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि अगला अधिवेशन दिसंबर में मुंबई में किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, सुभाष कुंदरा, महामंत्री प्रह्लाद सिंह, गुलाब सिंह, युवा इकाई के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, करण सिंह चावड़ा, मंगल सिंह परिहार, आर बालाजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, करण सिंह, बृजपाल सिंह पुंडीर, प्रदीप चौहान, तेज सिंह शशि सिंह, संजय चौहान, कुंवर आदर्श सिंह, सुशील चौहान, डा. राजकुमार रावत समेत बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया।
----------
खानपुर से मांगा टिकट
क्षत्रिय जहासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने आए मुख्यमंत्री हरीश रावत से महासभा के पदाधिकारियों ने ढंडेरा, रुड़की निवासी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर के लिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खानपुर सीट से टिकट मांगा। मुख्यमंत्री के स्वागत भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया ने अपने प्रदेश अध्यक्ष की कई खूबियां गिनाई और उनके लिए टिकट की मांग की।