फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There is a possibility of the paddy becoming black due to unseasonal rain.

बेमौसमी बरसात से धान का दाना काला पड़ने की आशंका

Mon, 10 Oct 2022 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

हाड़ तोड़ मेहनत से तैयार की गई धान की फसल पर बेमौसम बारिश भारी पड़ रही है।शनिवार की रात में बारिश के साथ हवा चलने से खेतों में खड़ी धान की फसल भूमि पर गिर गई है।बारिश होने के कारण धान की फसल की कटाई का कार्य रुक गया है।

विज्ञापन
There is a possibility of the paddy becoming black due to unseasonal rain.

विस्तार

हाड़ तोड़ मेहनत से तैयार की गई धान की फसल पर बेमौसम बारिश भारी पड़ रही है। बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल के गिरने से दाना काला पड़ने की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही है। उन्हें उत्पादन घटने की भी आशंका सता रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात में बारिश के साथ हवा चलने से खेतों में खड़ी धान की फसल भूमि पर गिर गई है। खेतों में खड़ी अधिकांश धान की फसल पककर तैयार चुकी है और कटाई का कार्य चल रहा था। बारिश होने के कारण धान की फसल की कटाई का कार्य रुक गया है। आदर्श टिहरी नगर, अंबूवाला, ऐथल, सुभाषगढ़, दिनारपुर, कटारपुर चांदपुर, बिशनपुर, पुरानी कुंडी, रानीमाजरा, फेरुपुर, शाहपुर, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, शेरपुर, भट्टीपुरए भुवापुर चमरावाला, टिकौला, धारीवाला, हरसीवाला, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़ आदि स्थानों पर बारिश के साथ हवा से धान की फसल भूमि पर गिर गई है। रविंद्र, राजेंद्र, प्रीतम, शमशाद, मकसूद आदि किसानों का कहना है कि धान का दाना काला पड़ जाएगा। इसे व्यापारी औने-पौने दाम पर खरीदते हैं। इससे किसानों का आर्थिक हानि झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पथरी क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश के साथ हवा से धान की फसल भूमि पर गिरने की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया जाएगा।
बीर सिंह, ब्लॉक प्रभारी, कृषि विभाग बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed