फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Theft of Rs 1.5 lakh from mini bank revealed, one arrested

Haridwar News: मिनी बैंक से डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 1.5 lakh from mini bank revealed, one arrested
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के मिनी बैंक में घुसकर डेढ़ लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी करने के बाद मोबाइल फोन खरीदने के साथ शराब और जुए में रकम को उड़ाया है। आरोपी के कब्जे से 13 हजार 820 रुपये और चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि 10 जून को अत्मलपुर बोंगला बहादराबाद निवासी सन्नी चौहान ने शिकायत दी थी। डाकघर वाली गली में उसका मिनी बैंक है। शनिवार को दोपहर खाना खाने घर गया था। इसी बीच दुकान का दरवाजा पेचकस से खोलकर गल्ले में रखे एक लाख 52 हजार आठ सौ रुपये चोरी हो गए। खाना खाकर लौटकर आने पर चोरी का पता चला। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। खोजबीन करते हुए बहादराबाद-रुड़की रोड पर खड़े आरोपी मो. शाकिर निवासी ग्राम इक्कड़ खुर्द पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने चोरी को अंजाम देना कबूल किया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13820 रुपये मिले। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी के बाद कुछ पैसे से जुआ खेलने के साथ ही शराब पी। बाजार से 15 हजार का नया मोबाइल भी खरीदा। ज्वालापुर के साथ ही कई क्षेत्रों से चोरी में आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed