फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Theft in home and shops, goods worth lakhs burnt

र और दुकानों में चोरी, लाखों का सामान उड़ाया

Fri, 18 Dec 2020 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Theft in home and shops, goods worth lakhs burnt
मिस्सरपुर में हरिद्वार लक्सर मार्ग पर गारमेंट्स की दो दुकानों में हुई चोरी । - फोटो : HARIDWAR
पथरी और कनखल थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली चोरी की घटना बृहस्पतिवार को पथरी थाना क्षेत्र के गांव सुखरासा के निकट साईं विहार कॉलोनी के एक घर में हुई। राजेश कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात परिजनों के साथ घर में एक कमरे में सो रहे थे। इस बीच चोरों ने दूसरे कमरे में संदूक का ताला तोड़ कर उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवर व कपड़े चोरी कर लिए। जब शुक्रवार की सुबह उनकी आंख खुली तो उन्होंने संदूक का ताला टूटा हुआ देखा। राजेश कुमार ने पथरी थाने में घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज कर मामले जांच की जा रही है। वहीं दूसरी चोरी की घटना कनखल थाना क्षेत्र के गांव मिस्सरपुर के निकट हरिद्वार लक्सर मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग कॉलोनी में हुई। यहां कनखल निवासी नरेश जोशी की दो गारमेंट्स की दुकानें हैं। नरेश जोशी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकानों के शटर के ताले टूटे मिले। उन्होंने बताया कि दुकानों से लाखों रुपये का सामान गायब देखकर उसके होश उड़ गए। नरेश जोशी ने कनखल थाने में घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कनखल थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed