फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The youth said where is the library, donate books to us

लाइब्रेरी पूछने पहुंचे युवा, एसएनए बोले मुझे नहीं पता

Thu, 22 Sep 2022 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:28 PM IST
सार

सहायक नगर आयुक्त ने खुद को कुछ समय पहले ही निगम में तैनाती का हवाला देते हुए पुस्तकालयों की जानकारी होने से इनकार कर दिया। दरअसल, हरिद्वार में विधायक निधि से बने पुस्तकालय वर्षों से राजनीति मुद्दा बने हैं। सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह से मिले और बोले कि पुस्तकालयों के लिए किताबें दान करना चाहते हैं।

विज्ञापन
The youth said where is the library, donate books to us

विस्तार

विधायक निधि से बने पुस्तकालयों की जगह पूछने के लिए बृहस्पतिवार को हरिद्वार विकास समिति के युवा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त से मिले। रवि बाबू शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने कहा कि पुस्तकालयों के लिए वह किताबें देना चाहते हैं। पुस्तकालय कहां-कहां संचालित हो रहे हैं, उनका पता बता दीजिए। सहायक नगर आयुक्त ने खुद को कुछ समय पहले ही निगम में तैनाती का हवाला देते हुए पुस्तकालयों की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल, हरिद्वार में विधायक निधि से बने पुस्तकालय वर्षों से राजनीति मुद्दा बने हैं। 2010 में विधायक निधि से 16 पुस्तकालयों के लिए बजट जारी हुआ था। पुस्तकालयों के अस्तित्व को लेकर विवाद चल रहा है। नगर निगम की ओर से हाईकोर्ट में दिए शपथपत्र के अनुसार निगम सभी पुस्तकालयों का संचालन कर रहा है। जबकि कांग्रेस के पदाधिकारी आरोप लगाते आए हैं कि पुस्तकालय कागजों में चल रहे हैं। मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुछ युवा नगर निगम कार्यालय पहुंचे। सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह से मिले और बोले कि पुस्तकालयों के लिए किताबें दान करना चाहते हैं। पुस्तकालयों का भौतिक सत्यापन करवा दीजिए, ताकि जरूरत के हिसाब से किताबें दी जा सकें। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि उनकी तैनाती कुछ समय पहले ही निगम में हुई है। पुस्तकालय की उनको जानकारी नहीं है। इस दौरान जतिन सोढ़ी, नितिन तेश्वर, मोहित गौड़, आशीष जैन, कैश खुराना, सौरभ भारद्वाज, मोहित गर्ग, ईशान शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed