फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The young man stabbed to death has not been identified, and two teams have been formed

Haridwar News: चाकू से गोदकर मारे गए युवक की शिनाख्त नहीं, दो टीमें गठित

Mon, 08 Jun 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 08 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
The young man stabbed to death has not been identified, and two teams have been formed
- कनखल कोतवाली क्षेत्र की घटना, कैमरों को खंगाल रही टीमें
विज्ञापन

- पहचान न होने से पुलिस के सामने खड़ी हो रही चुनौती
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारे गए युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने के साथ ही हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं, सोमवार की शाम तक शिनाख्त न होने से पुलिस के लिए चुनौती खड़ हो गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह बैरागी कैंप में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव थे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया था, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या की गई है। साथ ही घटना से पहले इलाके में कुछ नशे के आदी युवक घूमते देखे जाने से नशे की हालत में हुए किसी विवाद में हत्या कर दिए जाना भी माना जा रहा है। कनखल कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। इस मामले में दो टीमें बनाई गई हैं। पहचान कराने के साथ ही पूरे मामले के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed