फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The young man's life hanging in Chamoli

चमोली के युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 05 Oct 2016 12:02 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 05 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

मध्य हरिद्वार के एक रेस्टोरेंट परिसर में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रुप से चमोली के रहने वाले कर्मचारी ने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है।

विज्ञापन

कांग्रेसी नेता अनिल खुराना के रेस्टोरेंट में सुबह करीब साढ़े सात बजे रेस्टोरेंट के पिछले हिस्से में बने लॉन में पेड़ पर कर्मचारी विजय का शव लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेलीफोन की तार के फंदे पर झूल रहे शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से मिले एक सुसाइड नोट में प्रेम में असफल होने के चलते ही खुदकुशी का मजमून लिखा था। मूल रुप से चमोली के गांव नलगांव नारायणबगड़ थाना थराली निवासी विजय (23) पुत्र कर्णपाल पिछले दो माह से यहां रेस्टोरेंट में कार्य कर रहा था। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे उसकी प्रेमिका ने काल के मुंह में धकेल दिया है। पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि भाई संजय और बहन राखी का ध्यान रखना। भाई को लिखा है कि वह पापा का ध्यान रखे, उसकी कमी कभी खलने न देना। यह भी लिखा है कि उसका प्रेम सच्चा था और उसी को ही साबित करने के चलते खुदकुशी कर रहा है। छोटी बहन के लिए लिखा है कि, उसकी और प्रेमिका की वीडियो मोबाइल फोन में है उसे डिलीट मत करना और पासवर्ड भी लिखा है। पिता के लिए लिखा है कि, उसका अंतिम संस्कार घर की बजाय यहां ही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed