फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The woman's body remains unidentified, and five teams have been formed to investigate.

Haridwar News: महिला के शव की पहचान नहीं, खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई

Mon, 11 May 2026 05:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
The woman's body remains unidentified, and five teams have been formed to investigate.
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल में मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या कर देने की बात सामने आने के बाद पुलिस टीमें खुलासे के लिए लगाई गई है। एसओ के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन करते हुए छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, रविवार शाम चंडी देवी मंदिर रोपवे के पास गश्त करने के दौरान वनकर्मियों ने एक महिला का शव पड़ा देखा था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव की जानकारी ली। शव करीब तीन-चार दिन पुराना लगने के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ पा रहा था। साथ ही महिला के दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में कौशल्या व गमलानुमा फूल का टैटू गुदा हुआ मिला था। 30-35 वर्षीय महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए थे, लेकिन दूसरे दिन सोमवार को भी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन




थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मामले में पांच टीमें गठित की गई हैं। दो टीमें अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर रही हैं। दो टीम दूसरे राज्यों के जिलों में शव की पहचान कराने के लिए भेजी गई। एक टीम घटनास्थल और आसपास से साक्ष्य जुटाने में लगाई गई है। मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed