फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The woman on the gallows The life SWING

महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

Sun, 13 Mar 2016 11:51 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 13 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। डामकोठी नंबर एक के पास बैराज कालोनी में एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। देर शाम पहुंचे मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पेशे से दुग्ध व्यवसाई राजकुमार अपने परिवार के साथ रहते है। रोजाना की तरह जब वे सुबह सोकर उठे तब दंग रह गए। उनकी पत्नी का शव पंखे के सहारे लगे चुन्नी के फंदे पर झूल रहा था। आनन फानन में पति ने शव को नीचे उतार लिया। फिर घटना की सूचना अपने ससुराल पक्ष को सूचना दी। शाम के वक्त चंडीगढ़ से मृतका के मायके पक्ष के लोग यहां पहुंच गए। फिर उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। एसएसआई विद्याभूषण सिंह, मायापुर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया की गई पड़ताल में मृतका के गले पर निशान पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई के अनुसार मृतका की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी दो बेटियां है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका ने यदि आत्महत्या की है, तो उस बिंदु पर भी जांच कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed