{"_id":"584990b64f1c1b9b19449d59","slug":"the-winner-of-vaishnavi-indian-super-star-dance-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णवी बनी इंडियन सुपर स्टार डांस शो की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णवी बनी इंडियन सुपर स्टार डांस शो की विजेता
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डांसिंग टेलेंट शो ‘इंडियन सुपर स्टार‘ में नंबर वन का खिताब हरिद्वार की वैष्णवी झा को मिला है। सोशल मीडिया पर करीब 10 लाख लोगों ने कंपटीशियन के एपिसोड देखे और वैष्णवी को सबसे ज्यादा 10 हजार लाइक मिले। बृहस्पतिवार को आयोजकों सहित शहर के लोगों ने वैष्णवी और उसके माता पिता का स्वागत किया।
मध्य हरिद्वार के एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में जुनून फिल्म एंड डांस एकेडमी के डायरेक्टर अजीत दूबे ने बताया कि मंगलम मोशन फिल्मस की ओर से इंडियन सुपर स्टार डांसिंग शो के लिए पिछले साल हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में ऑडिशन कराए गए थे। जिनमें टॉप 100 प्रतिभागियों को चुना गया और टॉप 16 प्रतिभाओं ने अपना हुनर दिखाया। सोशल मीडिया और यूटयूब पर ये एपिसोड करीब 10 लाख लोगों तक पहुंचे।
मंगलम मोशन फिल्मस के डायरेक्टर नितिन अनेजा ने बताया कि वैष्णवी झा को उन्होंने अपनी आगामी एल्बम तन्हाई के लिए साइन किया है। ज्वालापुर निवासी वैष्णवी झा कनखल के गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में इंटर की छात्रा है। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, विजेंद्र पालीवाल, वैष्णवी की कोरियाग्राफर विजेता शर्मा, शोभना पालीवाल, कोरियोग्राफर मो. शौकीन आदि ने वैष्णवी झा और उनके पिता सुरेंद्र झा व माता बबीता झा का स्वागत भी किया।