फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The walls of the station will start speaking with the skills of the disabled

रेलवे के जरिए अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे दिव्यांग, बनेंगे आत्मनिर्भर

Sun, 10 Oct 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
The walls of the station will start speaking with the skills of the disabled
रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक पहल की है। हुनरमंद दिव्यांगों की पेंटिंग को हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के रेलवे स्टेशन की दीवारों पर लगाया जाएगा। इन पेंटिंग पर मोबाइल फोन नंबर भी लिखा होगा। जिससे फोन कर आप भी अपने घरों की सजावट के लिए पेंटिंग खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

रेलवे एक तरफ जहां सफर के दौरान दिव्यांगों की हर सुख सुविधा का ध्यान रख रहा है। वहीं दूसरी तरफ उन्हें अब रोजगार भी मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है। दिव्यांग अपनी मेहनत के दम पर समाज में एक अलग ही मुकाम हासिल कर रहे हैं। अब इन दिव्यांगों के हुनर को रेलवे स्टेशन के परिसर की दीवारों पर लगाया जाएगा। जिससे उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आ सके। इसके लिए रेलवे ने दिव्यांगों की आय बढ़ाने की तैयारी शुरू की है। रेलवे ने दिव्यांगों की ओर से बनाए चित्रों को प्रमुख स्टेशनों पर लगाने की योजना तैयार की है। अधिकांश चित्र पर्यावरण से जुड़े होंगे। जिन्हें स्टेशन परिसर की दीवारों पर लगाया जाएगा। वहीं दिव्यांगों के द्वारा बनाए गए महापुरुषों के चित्रों केे कार्यालय में महान पुरुषों का फोटो लगाया जाएगा। चित्र के नीचे मोबाइल नंबर भी अंकित होगा, कोई भी यात्री फोन कर दिव्यांग कलाकार द्वारा बनाई गई तस्वीर मंगा सकता है।
विज्ञापन

आकार के आधार पर तय है कीमत
रेलवे बोर्ड ने ऐसे दिव्यांगों को बढ़ावा देने के लिए चित्रकार के आकार के आधार पर कीमत भी तय कर रखी है। दिव्यांगों की ओर से बनाए गए चित्रों की बिक्री करने के लिए कई स्वंयसेवी संगठन काम करते हैं। दिव्यांगों के लिए काम करने वाले एक स्वयसेवी संगठन के लोग प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed