फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The victim with the accused in custody Close

पीड़ित को भी आरोपी के साथ हवालात में किया बंद

Thu, 23 Jun 2016 12:05 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 23 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

बहादराबाद। उधार के पैसे मांगने आये एक युवक को कर्जदार ने जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के साथ साथ पीड़ित को भी गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।

विज्ञापन

पथरी थानांर्गत इब्राहिमपुर निवासी पंकज पुत्र पृथ्वी सिंह बहादराबाद में समीर से अपने उधार के पैसे लेने के लिए आया था। पैसे देने में टाल मटोल करने पर दोनों में कहा सुनी हो गयी जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान समीर ने पंकज को पीट दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहां मौजूद दीवान प्रताप शर्मा ने पीड़ित की एक न सुनी तथा आरोपी के साथ पीड़ित को भी हवालात में बंद कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर थाने में तैनात दीवान प्रताप शर्मा द्वारा गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने बताया कि वे अभी बाहर हैं। थाने पहुंच कर मामले की जानकारी लेंगे। तभी कुछ बता पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed