{"_id":"589203df4f1c1b0e23e7ff19","slug":"the-two-sides-face-to-face-holly-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 01 Feb 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिडकुल क्षेत्र के गांव आन्नेकी में बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर अंबेडकर भवन में होली का झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कई घंटों तक चले हंगामे के बाद झंडा लगा रहे पक्ष के हाथ वापस खींच लेने पर मामला शांत हुआ। पुलिस गांव के हालात पर नजर रखे हुए है।
बसंत पंचमी के दिन होली का झंडे के लगाने की मान्यता है। गांव आन्नेकी में मंगलवार शाम इस संबंध में एक पक्ष तैयारी में जुटा था। हर बार की तरह अंबेडकर भवन में ही निशान लगाया जाना था, लेकिन दूसरा पक्ष इसके विरोध में उतर आया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर एसओ सिडकुल कमल मोहन भंडारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कई घंटों तक चली बातचीत में दोनों पक्ष पहले एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इसके बाद झंडा लगा रहे पक्ष ने किसी अन्य स्थान को चिह्नित कर लेने की बात कहकर मामले से किनारा कर लिया। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि होली के लिए झंडा दूसरे स्थान पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन