फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The traders protested against the Kumbh being done subtly

व्यापारियों ने कुंभ को सूक्ष्म रूप से किए जाने पर जताया विरोध

Sat, 19 Sep 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The traders protested against the Kumbh being done subtly
युवा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के कुंभ मेले को सूक्ष्म रूप देने की योजना का विरोध किया। व्यापारियों का कहना है कि वह कुंभ को लेकर ही उम्मीद लगाए हैं। ऐसे में यदि कुंभ सूक्ष्म रूप में हुआ तो वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन

अपर रोड पर बैठक करते हुए युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि कुंभ-2021 से व्यापारियों को बड़ी उम्मीद थी कि साल भर से बंद पड़े व्यापार में तेजी आएगी, लेकिन अब राज्य सरकार कुंभ मेले को सूक्ष्म रूप देने की योजना बनाई जा रही है, इससे तो व्यापारी पूरी तरह से टूट जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि ई-पास जैसे आदेश को वापस लेकर सरल नियम बनाने चाहिए।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष सुमित श्रीकुंज ने कहा कि अन्य प्रदेशों में सभी कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं, कोई पाबंदी किसी भी प्रकार की नहीं है। हिमाचल प्रदेश ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को पूर्ण रूप से आने की इजाजत दे दी है। उसी तर्ज पर उत्तराखंड सरकार को भी बिना शर्त पर्यटकों के लिए खोल देना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से परेशान व्यापारी को कुछ राहत मिल सके। सरकार ने जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो व्यापारी वर्ग एक बड़ा आंदोलन करेगा और जिले व शहर के सभी चौराहों पर प्रदर्शन करेगा। बैठक में हरीश पुरी, विजय बंसल, रवि भूटानी, सतपाल छाबड़ा, हरीश खंडूजा, मोहन लाल, अंकित चुघ, जयवीर, शरद कुमार, जोगेंद्र अरोड़ा, प्रकाश नागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed