{"_id":"5f2d94038ebc3e3d08486b97","slug":"the-traders-demonstrated-against-the-state-government-with-a-bowl-in-their-hands-haridwar-news-drn3524812198","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने हाथों में कटोरा लेकर राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने हाथों में कटोरा लेकर राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अपर रोड के व्यापारी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले कटोरा लेकर राज्य सरकार क?
- फोटो : HARIDWAR
राहत पैकेज नहीं देने से नाराज व्यापारियों ने हाथों में कटोरा लेकर सांकेतिक रूप से भीख मांगी और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि व्यापार चौपट हो गया है और ऐसे में परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। व्यापारी बच्चों की स्कूलों की फीस और बिजली, पानी के बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंघल के नेतृत्व में व्यापारी अपर रोड पर एकत्र हुए और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। हरिद्वार के व्यापारियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। व्यापारी हताशा की स्थिति में हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण व्यापारी डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अनलॉक-3 में मिली राहत के बाद भी हरिद्वार के बाजारों में सन्नाटा और होटल व धर्मशालाएं बंद पड़ी हैं। सरकार होटल धर्मशालाओं में यात्रियों को ठहराने के संबंध में कोई योजना अब तक नहीं बन सकी है। सीमाओं से यात्रियों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। ई पास जारी करने के लिए बनाई गई वेबसाइट काम नहीं कर है। पास नहीं बन पाने पर दूसरे राज्यों के यात्री प्रदेश में नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा प्रदेश में आने जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बॉर्डर बंद होने से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान व उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से यात्री नहीं आ पा रहे हैं। सरकार के पास कोई नीतिगत योजना नहीं है। इस मौके पर गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के महामंत्री विशाल गोस्वामी, विकास कुमार, राजेंद्र जैन, सागर सक्सेना, सुनील कुमार, अतुल चौहान, अमन कुमार, सुनील कुमार, अजय रावल, राजेश अग्रवाल, गोपाल दास, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, सुरज कुमार, ऋषी गोयल, नितिश कुमार, विशाल महेश्वरी, पवन सुखिजा, मन्नू चौहान आदि शामिल हुए।