{"_id":"5882373b4f1c1bc346efefda","slug":"the-teacher-s-explanation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक का जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के शिक्षक से अब भेल ईएमबी (एजुकेशन मैनेजमेंट बोर्ड) ने भी स्पष्टीकरण मांगा है। एक शिकायत पर हुई जांच में शिक्षक पर राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप सही पाए गए थे। इस बारे में रिटर्निंग अफसर ने कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को चिट्ठी भेजी है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए ईएमबी भी हरकत में आया और शिक्षक से जवाब मांगा गया है।
आचार संहिता लागू होने से इन दिनों राजनीतिक दलों की गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की जा रही है। इस बीच अखंड हिंद पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी सजवाण ने बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के शिक्षक बृजेश कुमार शर्मा की रिटर्निंग अफसर से शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि शिक्षक को भाजपा ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संयोजक बनाया है। वह भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान के लिए राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रिटर्निंग अफसर दीपेंद्र नेगी ने उड़नदस्ता प्रभारी जेपी पात्रा से शिकायत की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। आरओ दीपेंद्र नेगी ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सहित जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ को चिट्ठी भेजी थी। इस प्रकरण का भेल के स्कूलों का प्रबंधकारिणी संस्था ईएमबी ने भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
ईएमबी की नियमावली के तहत स्कूल का कोई शिक्षक राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता। लिहाजा शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ईएमबी सचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षक का जवाब आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन