फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The sum of three planets being formed on Makar Sankranti

मकर सक्रांति पर बन रहा तीन ग्रहों का योग

Tue, 11 Jan 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
The sum of three planets being formed on Makar Sankranti
मकर संक्रांति कर पर्व 14 जनवरी को है। इस दिन पुण्यकाल सुबह 8.05 बजे शुरू होगा, जो शाम 5.50 बजे तक रहेगा। ऐसे में लोग दिनभर दान कर सकेंगे। वहीं इस दिन त्रिग्रही योग भी रहेगा। मकर राशि में शनि, बुध और सूर्य देव एक साथ रहेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 जनवरी को त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, जिसका सीधा प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ेगा। भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के प्रतीक मिश्रपुरी बताते हैं कि इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रहा है, वह भी तीन ग्रहों के संयोग के साथ।
विज्ञापन

सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि मकर में आ रहे हैं, जो दो माह तक इसी राशि में बने रहेंगे। वहीं मकर राशि में बुध पहले से ही मौजूद हैं, इसलिए मकर राशि में एक साथ शनि, बुध और सूर्य की उपस्थिति से तीन ग्रहों का योग बन रहा है। हर ग्रह शुभ-अशुभ दोनों तरह के फल देता है। इसलिए ये तीनों ग्रह भी अलग-अलग राशि पर अलग-अलग प्रभाव छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करना शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन गुड़ दान करना शुभ है। संक्रांति के दिन तेल का दान करना शुभ माना गया है। इस दिन तिल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही घी, अनाज, कंबल भी दान किया जाता है।

खत्म होगा खरमास
मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं और इसके साथ ही इसी दिन से खरमास खत्म होता है। खरमास के खत्म होने से संक्रांति के दिन से ही सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों की भी शुरूआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed