{"_id":"5823564d4f1c1bf47eb39947","slug":"the-students-made-a-spectacular-color-presentations","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार प्रस्तुतियों से छात्रों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार प्रस्तुतियों से छात्रों ने जमाया रंग
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्थापना दिवस पर अमर उजाला और एसएमजेएन पीजी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी। अतिथियों और साथी छात्र-छात्राओं ने भी उनका उत्साहवर्द्धन किया। कालेज सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुई। सबसे पहले दो छात्राओं शीना और गीता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बनाया। कालेज के गायक अशोक कुमार ने ‘बातें ये कभी न तू भूलना, कोई तेरे खातिर है जी रहा’ पेश कर समां बांधा। उसके बाद वैष्णवी उपाध्याय ने शंकर महादेवन के मशहूर ब्रेथलेस और आजा नचले गीत’ पर क्लासिकल डांस की जबरदस्त परफॉरमेंस दी। निशा साहू ने ‘बरसो रे मेघा‘ गीत पर डांस और शीना भटनागर ने ‘मोहे रंग दे’ सुनाकर वाहवाही लूटी। आरती ने ‘तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही हो’ पर डांस कर सबको साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं शिवम लूथरा ने गिटार की धुन पर ‘अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना’ और ‘नीले-नीले अंबर पर’ जैसे गीतों की बेहतरीन मेलोडी पेश कर तालियां बटोरी।
कालेज प्रबंध समिति के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई के साथ छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। छात्र संघ अध्यक्ष नवजोत वालिया, महासचिव दीपक कुमार, उपाध्यक्ष आयुशी सिखौला, सह सचिव समीक्षा चौधरी, विवि प्रतिनिधि कार्तिक गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम, श्रेय शर्मा, वर्षा रानी, प्रियंका सैनी सहित करण वर्मा, शुभम पाल, करण शर्मा, सागर, मधुसूदन, नीलेश सहगल आदि ने सहयोग दिया।