{"_id":"57e967744f1c1bbb6f573efb","slug":"the-sting-of-anger-burst-on-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के डंक पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के डंक पर फूटा गुस्सा
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार सामने आ रहे डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों पर भाजपाइयों का गुस्सा फिर फूटा। हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने जहां स्वास्थ्य मंत्री की शव यात्रा निकालकर पुतला जलाया। वहीं भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
पुराने रानीपुर मोड़ पर पुतला दहन करने से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरिद्वार मंडल महामंत्री रवि जैसल ने आरोप लगाया कि डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग अंजान हैं और निजी अस्पताल ब्लड टेस्ट व इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। महामंत्री सौरभ शर्मा और उपाध्यक्ष विजय ग्वाड़ी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में उपचार नहीं मिल रहा है, निजी अस्पतालों में मरीजों का उत्पीड़न हो रहा है। पार्षद राजेश शर्मा, श्यामल दबोड़िया, राकेश नौटियाल, पवन दबोड़िया, प्रियव्रत गुप्ता, अभिषेक गौड़ आदि ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के हरिद्वार आगमन पर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में गोपाल शर्मा, विकास मिश्रा, मोनू राणा, मनीष जोशी, अमरदीप चौधरी, गौरव भारद्वाज, पार्थ दूबे, सानिध्य मल्होत्रा, आशीष धीमान, राजेंद्र पटेल, प्रवेश अमोली, नितिन आदि शामिल रहे। वहीं भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और परिसर में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
अमित शर्मा ने नगर निगम पर डेंगू को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। दवाईयों का विवरण भी मांगा। कनखल मंडल महामंत्री रवि पंत और वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित साहू ने नगर निगम के कार्यों की जांच कराने की मांग की। डा. अश्वनी, कुशाग्र गोस्वामी, विनीत यादव, कपिल कुमार, गौरव आर्य, रामनिवास चौहान, बलवंत, अजय, विकास, ललित पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------
डेंगू से निगम कर्मी भी अछूते नहीं
डेंगू के प्रकोप से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों भी अछूते नहीं हैं। कनखल की वाल्मीकि बस्ती में कर्मचारियों और अन्य परिवारों में डेंगू के कई मरीज सामने आ चुके हैं। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चंद्र छाछर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक धींगान, प्रदेश महामंत्री अशोक तेश्वर ने नगर निगम अधिकारियों और वार्ड पार्षद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
------------------
एलाइजा जांच में 77 में डेंगू की पुष्टि
हरिद्वार। शहर में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक 609 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को एलाइजा जांच रिपोर्ट में 77 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक डेंगू के 609 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि प्राइवेट हास्पिटलों और क्लीनिकों में लग रही मरीजों की भीड़ पर नजर डालें तो यह आंकड़ा कई गुना ज्यादा हो सकता है। सोमवार को डेंगू पीड़ित कई मरीजों की जांच रिपोर्ट सामने आई। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि इनमें 77 मरीजों की रिपोर्ट में एलाइजा की पुष्टि हुई है।