फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The staff of CHC fell on the blame

सीएचसी स्वास्थ्य कर्मियों पर गिरी गाज, हटाया स्टाफ

Tue, 16 Nov 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
The staff of CHC fell on the blame
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम पर ताला लटकने के बाद सड़क पर गर्भवती की डिलीवरी होने पर सीएमओ ने प्रसव विभाग के समस्त स्टॉफ को महिला अस्पताल में अटैच कर दिया है। उन्हें लेबर रूम पर डिलीवरी व्यवस्था शुरू होने तक वहीं पर सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव केंद्र भी स्थापित है। अगस्त में लेबर रूम में आग लगने के बाद जांच पूरी नहीं होने पर उस पर ताला लटका हुआ है। जिसके कारण अस्पताल में गर्भवती महिलाओं डिलीवरी तीन महीने से नहीं हो पा रही है। जबकि प्रसव विभाग का स्टॉफ अस्पताल परिसर में ही अपनी ड्यूटी दे रहा था। सोमवार को एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए आई थी। स्टॉफ ने लेबर रूम बंद होने पर डिलीवरी कराने से इनकार कर दिया था। इस पर परिजनों ने परिजनों ने महिला जिला अस्पताल में रेफर करनेे की गुहार स्वास्थ्य अधिकारियों से लगाई थी।
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मियों ने एंबुलेंस करके खुद ही हरिद्वार अस्पताल जाने की बात कह दी थी। परिजनों के पास प्राइवेट एंबुलेंस करने के भी पैसे नहीं थे। एक अन्य मरीज के तीमारदार ने 108 एंबुलेंस को फोन कर महिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए जाने की सलाह दी थी। इससे वह सड़क पर एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर उसने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया था। बाद में काफी इंतजार के बाद 108 ने पहुंची थी। जिससे जज्चा व बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले को सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि प्रसव विभाग के सभी 13 कर्मचारियों को महिला जिला अस्पताल हरिद्वार में अटैच कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। जिसकी लापरवाही भी सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed