फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The saint of Juna Akhara was beaten up with sticks

जूना अखाड़े के संत को लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 28 Jun 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
The saint of Juna Akhara was beaten up with sticks
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के कोठारी महाकाल गिरि पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कोठारी को मार मारकर बेसुध कर दिया गया। अखाड़े के संत उन्हें घायल अवस्था में निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात की है। रात 11 बजे जूना अखाड़े के कोठारी महाकाल गिरि अखाड़ा परिसर में ही कुछ दूरी पर बने भैरव मंदिर की तरफ किसी काम से गए। इसी बीच पीछे से आए कुछ युवकों ने लाठी डंडों से उन पर हमला बोल दिया। एक के बाद एक ने डंडों से वार करने शुरू कर दिए। जिससे वह बेसुध होकर नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही अखाड़े के संत घायल महाकाल गिरि को तुरंत सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। देहरादून स्थित सीएमआई अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जूना अखाड़ा पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो लोग आते-जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed