फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The price of vegetables is telling in kilos not in pav

सब्जी का दाम किलो में नहीं पाव का बता रहे

Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The price of vegetables is telling in kilos not in pav
सब्जियां - फोटो : HARIDWAR
केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से डीजल के दामों में कमी करने के बाद भी सब्जियों के साथ खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों से आम लोगाें को राहत नहीं मिल रही है। ट्रांसपोर्ट भाड़ा कम नहीं होने से सब्जियां पहले की तरह महंगी बिक रही हैं। सीजनल सब्जियां तक आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई हैं। सब्जियां किस तरह महंगी हुई हैं, इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेहड़ी-ठेली वाले भी दाम किलो का नहीं पाव का बताते हैं।
विज्ञापन

सरकार ने पेट्रोल में 12.74 और डीजल में 12.36 रुपये प्रति लीटर कमी की है। डीजल के उतार चढ़ाव का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। लेकिन डीजल सस्ता होने के बाद भी बाजार में खाद्य सामग्री और सब्जियों के दामों में कमी नहीं आई। सब्जियों की कीमतों ने गृहिणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। आम आदमी की थाली से सब्जियां गायब हो रही हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी के फुटकर बाजार में टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। शहर में फूलगोभी और मटर के दाम में 10 से 20 रुपये का कमी हुई है। इसके बाद भी मटर 120 किलो और गोभी 50 रुपये किलो है। गृहिणि मीना, आशा, ऋतु, पूनम, सुलेखा और मीरा ने बताया कि सब्जियों के दाम इतने बढ़े गए हैं कि खरीदने में भी अब सोचना पड़ता है। सब्जी विक्रेता ऋषभ, मयूर, गगन, पंकज यादव, राकेश ने बताया कि डीजल के दाम घटने के बावजूद फल और सब्जियों के दामों में गिरावट नहीं आई है। बाहरी राज्य से सब्जियों आ रही हैं। कई सब्जियां इतनी महंगी हैं कि उसका दाम किलो में नहीं पाव का बताते हैं। हम लोगाें का डर रहता है कि किलो का बताते ही ग्राहक निकल न जाए। पाव में बताकर वह रुक जाता है और फिर कुछ न कुछ खरीदता जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालापुर सब्जी मंडी के थोक आढ़ती वसीम अहमद ने बताया कि त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद सब्जियों के दामों में गिरावट आने की संभावना है। मालभाड़े में कमी होते ही फल और सब्जियों के भाव निश्चित तौर पर कम हो जाएंगे।
-----
सब्जियां- थोक मंडी,- फुटकर
गोभी -25-50
धनिया -50-70
पालक - 30-45
मिर्च हरी -25-35
शिमला मिर्च -60-80
चुकंदर -15-20
मूली- 12-20
मेथी विलायती -35-50
मेथी देसी -30-40
टमाटर -50-80 से 90
लौकी - 40-70
नींबू -40-60
प्याज -40-55
गाजर 20 से 25-35 से 40
मटर -80-120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed