{"_id":"67a4fb8f7a0e6331660fbe1a","slug":"the-new-government-of-the-city-will-be-crowned-today-and-will-be-sworn-in-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-128639-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शहर की नई सरकार के लिए आज सजेंगे ताज, होगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शहर की नई सरकार के लिए आज सजेंगे ताज, होगी शपथ
विज्ञापन
हरिद्वार। शुक्रवार को शहर की नई सरकार में मेयर और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। नई सरकार की ताजपोशी के लिए नगर निगम की तरफ से तैयारियां की गई है। सजावट के साथ ही मंच तैयार किया गया है। नगर पालिका शिवालिक नगर में भी चेयरमैन और सभासदों का शपथ दिलाई जाएगी।
नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल और 60 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ऋषिकुल मैदान में किया जाएगा। शपथ के लिए ऋषिकुल मैदान में मंच तैयार करने के साथ ही साज-सज्जा की गई है। दोपहर 12:30 बजे नगर निगम के नए बोर्ड के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद नगर पालिका शिवालिक नगर में चेयरमैन राजीव शर्मा व 13 वार्डों के सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह हरिद्वार और रुड़की नगर निगम में शपथ दिलाएंगे। इनके अलावा एसडीएम हरिद्वार अजयवीर सिंह नगर पालिका शिवालिक नगर पालिका में शपथ दिलवाएंगे। एसडीएम लक्सर लक्सर नगर पालिका, सुल्तानपुर नगर पंचायत, जेएम रुड़की नगर पालिका मंगलौर और नगर पंचायत पिरान कलियर में शपथ ग्रहण कराएंगे। एसडीएम भगवानपुर भगवानपुर नगर पंचायत, इमलीखेड़ा नगर पंचायत में शपथ दिलाएंगे। डिप्टी कलेक्टर रुड़की झबरेड़ा, लंढौरा और पाडली गुर्जर नगर पंचायत में शपथ ग्रहण कराएंगे। ढंडेरा और रामपुर में एसएलओ हरिद्वार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।