फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The name Zero Zone, a glut of vehicles

नाम का जीरो जोन, वाहनों की भरमार

Mon, 13 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Mon, 13 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। आम शहरियों और यात्रियों के लिए भीमगोडा से डाकघर तक जीरो जोन बनाया गया है। यहां दोपहिया वाहन के अलावा कोई भी बड़ा वाहन नहीं ले जाया जा सकता, लेकिन ऑटो व रिक्शा वालों के लिए इस नियम के कोई मायने नहीं हैं। रविवार को अमर उजाला ने जब जीरो जोन का जायजा लिया तो हालात व्यवस्था के विपरीत दिखाई दिए।

विज्ञापन

भीमगोडा बैरियर से हरकी पैड़ी के पास पुलिस के वॉच टावर तक जीरो जोन में सुबह 10.30 बजे सात ऑटो आते जाते मिले। जबकि दो सड़क पर ही खड़े थे। 23 साइकिल रिक्शा भी चल रही थी। सुबह 10:44 से 10.59 बजे तक हरकी पैड़ी से डाकघर बैरियर के बीच तीन ऑटो चलते मिले। जबकि चार सब्जी मंडी के पास अपर रोड पर खड़े थे। 13 रिक्शा और चार लोडर सामान ले जाते दिखाई दिए। बार-बार इन वाहनों के कारण रास्ता जाम हो रहा था। खास बात यह है कि इस दौरान एक भी पुलिसवाला सड़क पर नहीं दिखा। भीमगोडा में तो हालात ऐसे हैं कि बैरियर ही ऑटो चालकों ने संभाला हुआ है। इसी क्षेत्र में 20 साइकिल रिक्शा वाले मिले। ललतारौ से रोडवेज तक कई जगह ऑटो, विक्रम खड़े रहने से जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन


भारी भीड़ में भी नहीं हट रही अनधिकृत पार्किंग
हरकी पैड़ी के पास भीमगोड़ा रोड पर बनाई गई अनधिकृत पार्किंग भारी भीड़ के बाद भी नहीं हटाई जा रहा है, जबकि आजकल सुबह और शाम को आरती के समय जब भारी भीड़ निकलती है तो यहां से पैदल निकलना भी दुश्वार हो जाता है। पुलिस चौकी से सटाकर बनाई गई इस पार्किंग में सैकड़ों दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा शहर बन गया पार्किंग
जीरो जोन होने के बाद भी आधे से ज्यादा शहर में वाहनों की भरमार दिखाई देती है। यात्रियों को लाने वाली बसें रोड़ी बेलवाला से पंतद्वीप, भीमगोड़ा, पावन धाम से लेकर सप्तऋषि तक अनाधिकृत पार्किंग बनी है।

हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए ऑटो-रिक्शा चालकों को जीरो जोन से सटे भीतरी रास्तों पर डायवर्ट किया गया है। जीरो जोन में यह वाहन कैसे गए इसकी जांच कराई जाएगी। जीरो जाने क्षेत्र में पार्किंग बनाने की भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव स्वरूप, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed