फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The missing driver arrested with counterfeit currency notes in UP

लापता ड्राइवर जाली नोटों के साथ यूपी में गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2016 12:04 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 14 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। बुकिंग पर गई कार सहित लापता हुआ ड्राइवर यूपी के हरदोई में जाली नोटों के साथ पकड़ा गया। हरिद्वार से कार बुक कर ले जाने वाले दोनों युवकों के कब्जे से लाखों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। पता चला है कि ड्राइवर को उन्होंने यूपी में बंधक बनाया हुआ था। इधर ट्रेवल्स कारोबारी की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को यूपी पुलिस से ड्राइवर और कार के संबंध में जानकारी मिलने पर ट्रेवल्स कारोबारी हरदोई के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन

रानीपुर मोड़ पर चौधरी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी चलाने वाले अशोक चौधरी ने बताया कि बीते तीन अगस्त को उनके यहां से सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले शानू खान पुत्र शेरमऊ शाहजहांपुर यूपी और कुलदीप उर्फ नीरू निवासी सीतापुर यूपी ने कार बुक की थी। दोनों ने पहले दिल्ली और फिर लखनऊ जाने के लिए कार बुक की थी। उनके साथ ड्राइवर जितेंद्र चौधरी को भेजा गया था। तीन दिन से ड्राइवर के मोबाइल पर कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। अनहोनी की आशंका पर शुक्रवार को ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। ज्वालापुर पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी थी कि  शनिवार को ट्रेवल्स कारोबारी के मोबाइल पर हरदोई के शाहबाद थाने से फोन आया। यूपी पुलिस के सिपाही ने ट्रेवल्स कारोबारी अशोक को बताया कि उनके ड्राइवर जितेंद्र सहित शानू और कुलदीप को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। कार भी पुलिस के कब्जे में है। ड्राइवर ने यूपी पुलिस को बताया है कि उसे आरोपियों ने बंधक बनाया हुआ था। अशोक ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचा और कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी को पूरा वाक्या सुनाया। कोतवाली में दी गई गुमशुदगी रिपोर्ट की कॉपी लेकर अशोक चौधरी अपने साथियों के साथ यूपी के लिए रवाना हो गए। प्रभारी कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ड्राइवर के यूपी में जाली नोटों के साथ पकड़े जाने की जानकारी मिली है। हरिद्वार से कार ले जाने वाले युवकों से लाखों के जाली नोट बरामद होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

------------
मोमीन से भी हो सकती है पूछताछ
कार बुक करने के लिए आरोपियों ने एक लोकल आईडी भी ट्रेवल्स एजेंसी पर जमा कराई थी। दोनों युवक सिडकुल की एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते थे। बुकिंग के दौरान ट्रेवल्स एजेंसी पर लोकल आईडी मांगने पर उन्होंने मोमीन निवासी ज्वालापुर की आईडी जमा कराई थी। फिलहाल यूपी पुलिस मामले में ड्राइवर की भूमिका जानने में जुटी है। आरोपियों की गारंटी लेने वाले मोमीन से भी यूपी पुलिस पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed