{"_id":"67a4fb5cc6a73f1570010ca0","slug":"the-meritorious-students-of-ayurveda-colleges-will-be-awarded-by-the-governor-on-25th-february-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-128649-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: राज्यपाल के हाथों 25 फरवरी को पुरस्कृत होंगे आयुर्वेद कॉलेजों के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: राज्यपाल के हाथों 25 फरवरी को पुरस्कृत होंगे आयुर्वेद कॉलेजों के मेधावी
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय अपने मेधावियों के दीक्षा समारोह की तैयार में जुटा है। इसमें शिक्षण सत्र 20203-2024 के पास आउट छात्र-छात्राओं को मेडल दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्वयं राज्यपाल प्रतिभाग करेंगे। इसको देखते हुए आयुर्वेद विश्वविद्यालय पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी के साथ कुल सचिव रामजी शरण शर्मा ने तीनों परिसर निदेशकों के साथ आयोजन स्थल ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में निरीक्षण किया। दीक्षांत का कार्यक्रम भव्य हो इसके लिए उन्होंने कॉलेज के विभिन्न संकायों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान समितियों का गठन किया गया। इसमें दायित्व का निर्धारण आयोजन स्थल ऋषिकुल के परिसर निदेशक डॉ. डीसी सिंह, डॉ. एके गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ शिक्षकों को सौंपी गई है।
बता दें कि 25 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय पूरी तन्मयता से तैयारियों में जुटा है। बृहस्पतिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में पहुंचे कुलपति अरुण कुमार ने जहां संकायाध्यक्षों को तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने प्रदेशभर के आयुर्वेद कॉलेज से प्रतिभागी और उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कुल सचिव रामजी शरण शर्मा ने विवि के अधीन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशासन, स्वागत, यातायात, संचालन समिति के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पूर्व सभी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर पूरी रुपरेखा से अवगत कराया जाए।
-- -- -- -- -- -- --
राज्यपाल के पहुंचने से पहले करना होगा समस्याओं का निस्तारण
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय करीब 150 छात्र-छात्राओं को मेडल दिलाने की तैयार में है। यह मेडल कुलाधिपति राज्यपाल स्वयं अपने हाथों देंगे। इससे पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन समस्याओं के निस्तारण को लेकर काफी कसरत में जुटा है। माना जा रहा है कि यदि राज्यपाल के आगमन से पूर्व कर्मचारियों के चार माह का अवरुद्ध वेतन भुगतान नहीं किया गया तो यह आयोजन में खलल डालने का भी विषय होगा। फिलहाल आयोजन की रूपरेखा बनाने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन शासन स्तर पर लगातार कर्मचारियों के वेतन दिलाने के लिए पैरवी में जुटा है।