फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The lovers ate poison, death

प्रेमी युगल ने खाया जहर, मौत

Wed, 24 Aug 2016 11:45 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 24 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ऊधमसिंह नगर के प्रेमी युगल ने हरिद्वार के एक होटल में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने गैर बिरादरी के चलते शादी न होने के अंदेशे पर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे चित्रा टाकीज की गली में चित्रा हेरीटेज होटल में एक युगल पहुंचा। होटल प्रबंधक को युवक ने अपना नाम अतुल कुमार (पुत्र अरविंद निवासी गांव नादेही, थाना जसपुर, जिला ऊधमसिंह नगर) और युवती को अपनी बहन संगीता बताया। जानकारी दी कि उसकी बहन की काउंसिलिंग थी और देर रात उन्हें ट्रेन से वापस लौटना है। इस पर होटल प्रबंधक ने कमरा दे दिया। शाम करीब सात बजकर 50 मिनट पर युवती उल्टी करती हुई रिसेप्शन पर पहुंची। पीछे-पीछे युवक भी पहुंच गया। उसने भी जहर खाया हुआ था। होटल प्रबंधक ने इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक घंटे बाद युवक की मौत हो गई। जबकि युवती ने रात करीब दो बजे दम तोड़ा।
विज्ञापन

एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान युवती का नाम मनीषा पुत्री धर्मवीर पाया गया है। वह भी नादेही गांव की ही रहने वाली है। करीब तीन माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटनास्थल से मिले एक सुसाइड नोट में युवक ने स्वेच्छा से खुदकुशी करने की बात लिखी है। साथ ही यह भी लिखा है कि उन्हें अंदेशा था कि गैर बिरादरी के होने के चलते परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं होंगे। इसलिए वह अब मरने जा रहे हैं। एसएसआई ने बताया कि युवक पेशे से इंजीनियर था। युवती बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। सूचना पर दोनों के परिजन हरिद्वार पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों के शव उनके सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
प्रेमी युगल की आत्महत्या से संबंधित
--------------
तोड़ दिए थे मोबाइल सिम कार्ड
हरिद्वार। मौत से दोस्ती करने का इरादा लेकर पहुंचे युगल के दिमाग में शायद एक तरफ अपनी पहचान छिपाने की बात चल ही रही होगी, दूसरी तरफ अपनी प्रेम गाथा से भी परिजन को रूबरू कराने के सारे निशान छोड़ दिए।
घटनास्थल कुछ यही तस्वीर बयां कर रहा है। प्रेमी युगल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद होटल के कमरे की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि युगल ने मोबाइल फोन का सिम कार्ड तोड़ दिया था और पूरे फोन से सारा डाटा डिलीट कर दिया था। ये बात अपनी पहचान छिपाने की हो गई होगी। दूसरी तरफ प्रेमी ने अपने सुसाइड नोट में बकायदा अपने दो मोबाइल फोन नंबर लिखे हैं और युगल के आधार कार्ड भी कमरे में ही मिल गए थे। साफ जाहिर होता है कि, मौत से साक्षात्कार करने से पहले प्रेमी युगल बेहद ही उधेड़बुन में रहा होगा। वह अपनी पहचान छुपाना भी चाहते थे और नहीं भी। ऐसा घटनास्थल से प्रतीत होता है। उन्होंने किस जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इसका भी पता नहीं चल सका। वहां कुछ भी नहीं मिला, शायद उसे भी टॉयलेट में बहा दिया होगा।
------------
धूमधाम से करना बहन की शादी
हरिद्वार। सुसाइड नोट में अतुल ने साफ साफ लिखा है कि, गैर बिरादरी की होने के चलते आप कभी मनीषा को स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए, वे एक साथ जी नहीं सकते पर मौत को गले लगा सकते है। सुसाइड नोट का मजमून बेहद ही मार्मिक है। युवक ने लिखा है कि, वह अपने माता पिता से बेहद प्यार करता है। पर, वह कई बार माता पिता की बेइज्जती कर चुका है पर यह उसकी आखिरी गलती होगी और उनकी आखिरी बेइज्जती भी। मैं मनीषा के बिना नहीं जी सकता हूं। हमपर किसी का दबाव नहीं है। अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं। बहन पूजा से भी माफी मांगी है और माता पिता से बहन की शादी धूमधाम से करने की बात कही है। लिखा है कि, उसकी प्रेमिका मनीषा भी अपने परिजन से बेहद प्यार करती है, यह संदेश उन तक भी पहुंचा दिया जाए। फिर आखिरी में युवक ने अपने भाई बहनों के नाम लिखकर उनका ही प्यार अपने माता पिता के लिए काफी बताया है।
-----------
बोलते तो करा देते शादी
हरिद्वार। दोनों की मौके बाद हरिद्वार पहुंचे परिजन बार बार यही बोलते रहे कि, उन्हें जरा भी अहसास होता तो वे उनकी शादी करा देते। युवती के पिता धर्मवीर ने रोते हुए कहा कि बेटी एक बार बताती तो सही। मैं तेरी शादी कर देता। जात बिरादरी बिलकुल भी न देखता। एक बार बोलती तो सही। मेरा सब कुछ लुट गया। युवक के पिता अरविंद रोते हुए कह रहे थे कि तुझे इसलिए पढ़ा लिखा कर इंजीनियर बनाया था। तू एक झटके में छोड़कर चला जाए। बेटा, बताता तो सही। बात तो करता। मैं तेरी खुशी में खुश था। बेटा ऐसा क्यों किया तूने।
--------------
दफन है कई प्रेम कहानियों के राज
-हरिद्वार पहुंचकर कई प्रेमी युवक कर चुके आत्महत्या
कुणाल दरगन
हरिद्वार। आमतौर से कुंभनगरी में देश से ही नहीं विदेश से लोग तीर्थ और पुण्य कमाने आते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों के इसके साथ ऐसे जोड़े भी पहुंचने लगे हैं जो अपनी जीवन लीला हरिद्वार में खत्म करते हैं। गंगा के तट पर प्रेमी जोड़े आखिरी सफर तय करने पहुंच रहे हैं।

हरिद्वार में मंगलवार ऊधमसिंह नगर के प्रेमी युगल के जहर खाकर जान देने की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। लेकिन हरिद्वार में इस तरह की पहली घटना नहीं है। कुंभनगरी के अतीत में जाएं तो दुखद घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है। सहारनपुर के एक नाबालिग प्रेमी युगल ने भी होटल में जहर खाकर जान दे दी थी। श्रवणनाथ नगर के एक होटल में कुछ साल पहले दिल्ली के एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को चाकू से गोदकर मार डाला था और खुद को भी चाकू से लहूलुहान कर जान दे दी थी। चंडीदेवी पैदल मार्ग और उससे सटे जंगल में दो प्रेमी युगलों ने भी जान दी थी। भोलागिरी रोड पर भी एक होटल में पठानकोट के युगल ने अपनी जान दे दी थी। बड़ी सब्जी मंडी के पास भी एक धर्मशाला में युवक ने अपनी भाभी के साथ आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed