फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The law further dwarf postal Kanvd

डाक कावंड़ के आगे बौनी हुई व्यवस्थाएं

Sat, 30 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sat, 30 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। दो दिनों में डाक कांवड़ वाहनों का रेला उमड़ा कि हरिद्वार जिला और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई। बैरागी कैंप की  विशाल पार्किंग भी छोटी पड़ गई। शहर की हर सड़क और गलियों में डाक कांवड़ वाहन खड़े हैं। शुक्रवार तक तीस हजार बड़े और करीब एक लाख दोपहिया वाहन हरिद्वार पहुंच चुके थे। धर्मनगरी डाक कांवड़ वाहनों के पैक होने से निकासी करवानी मुश्किल हो गई। बैरागी कैंप में पहले से खड़े वाहन वहीं फंसे हैं। ऐसे में कांवड़ियों का वापसी का मुहूर्त भी निकल गया।

विज्ञापन

शहर में दो दिन से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न  क्षेत्रों से आ रहे डाक कांवड़ियों के वाहन की कतार नहीं टूट रही है। बैरागी कैंप पार्किंग भर चुकी है। बैरागी कैंप में दूर तक डाक कांवड़ के  वाहनों का जाम दिनभर लगता रहा। इस बीच हाईवे पर भीड़ बढ़ने से बचाने के  लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में वाहनों को पार्किंग से बाहर नही नहीं निकलने दिया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों के वाहन पार्किंग में ही फंसे हुए हैं।  पंजाब और  हरियाणा के कई कावंड़ियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बीती रात  निकलना था, लेकिन पुलिस ने उनके वाहन निकलने ही नहीं दिए।
विज्ञापन

 बैरागी कैंप क्षेत्र के सुपर जोन प्रभारी सुरजीत पंवार ने बताया कि कुछ  वाहन चालकों को इसलिए रोका गया है क्योंकि उन्होंने पुलिस द्वारा तय  किए गए रूट का उल्लंघन किया। अब इन्हें रात में ही छोड़ा जाएगा। इधर रोड़ी  बेलवाला और पंतद्वीप क्षेत्र मे बनाई गई पार्किंग दोपहिया वाहनों से पूरी  तरह भर गई है। मेला क्षेत्र से इतर शहर में भी डाक कांवड़ियों के वाहन स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। तमाम कोशिश के बाद भी पुलिस सभी वाहनों को पार्किंग स्थलों पर नहीं भेज पा रही है। डाक कांवड़ वाहन  कनखल, मायापुर, ज्वालापुर  आदि की दर्जनों कालोनियों में गलियों और लोगों के घरों के सामने पार्क कर दिए गए। एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि डाक कांवड़ वाहनों की निकासी सही ढंग से हो यही कोशिश की जा रही है। हाईवे के किनारे पार्किंग न हो इस पर जोर दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
शहर के कोने कोने में डाक कांवड़ वाहन
पार्किंग में फंसने की डर से हाइवे से बचाते हुए कांवड़िए बड़े वाहनों को  लेकर शहर में प्रवेश कर गए हैं। भगत सिंह चौक से लेकर मेला अस्पताल तक पूरे बाईपास ट्रक खड़े हैं। सिडकुल, शिवालिकनगर,  आर्यनगर, गुरुकुल कांगड़ी विवि के आसपास, ब्रहमपुरी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा आदि  में गलियों में भी डाक कांवड़ के वाहन खड़े हैं। कनखल के संन्यास रोड और आसपास की कई कालोनियां इन समय कांवड़ियों के वाहनों  की अवैध पार्किंग के कारण सील होकर रह गई है। इस कारण आसपास रहने वाले लोग  घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। दिनभर लोगों की कांवड़ियों के साथ नोकझोंक होती रही।

-----------
जहां खड़े किए वहीं रसोई
डाक कांवड़ियों ने जहां भी अपना वाहन खड़ा किया वहीं पर रसोई भी शुरू कर दी है। हाइवे का किनारे हो या गली मोहल्ला वहीं पर खाना बनाकर परोसना शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed