फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The last day of the festival today, do not miss the chance

फेस्टिवल का आज अंतिम दिन, मौका न चूक जाए

Sat, 01 Apr 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला हरिद्वार
अमर उजाला हरिद्वार Updated Sat, 01 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला तथा इवेंट्स पैराडाइज की ओर से ऋषिकुल मैदान में आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल का आज अंतिम दिन है। इस मौके को चूक न जाए, क्योंकि खरीदारी और मनोरंजन करने का अंतिम दिन है। फेस्टिवल में कई स्टालों पर सामानों पर आकर्षक छूट भी है। दर्शकों ने फेस्टिवल को अद्भुत बताया। वहीं फेस्टिवल में भारी संख्या में लोग खरीदारी के साथ झूलों का लुत्फ उठाने पहुंचे।       
विज्ञापन

ऋषिकुल मैदान में शॉपिंग फेस्टिवल में शनिवार की दोपहर दो बजे से ही दूरदराज के दर्शकों के साथ खरीदारों की भारी भीड़  देर शाम तक उमड़ी। फेस्टिवल में नवरात्रि के अवसर पर कन्याओं को मिली डायनासौर पार्क में प्रवेश की छूट का भी लाभ जमकर उठाया। जादूगर साहिल मलिक की जादूगरी के दर्शक कायल रहे। घर की सजावट के सामानों की खरीदारी को भारी भीड़ उमड़ी रही। कैदियों के द्वारा निर्मित फर्नीचर की हाथोहाथ बिक्री हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने ऊंट की सवारी के साथ-साथ झूलों का आनंद भी उठाया।  फेस्टिवल में मनोरंजन से लेकर समस्त घरेलू उपकरण की प्रदर्शनी लगाई ग्रइ थी। शिक्षण संस्थाओं की ओर से प्रवेश संबंधी एवं करियर की भी जानकारी दी जा रही है। बच्चों ने  बोटिंग का भी लाभ उठाया। बड़ी संख्या में फेस्टिवल में परिवारों ने पहुंचकर खरीदारी की। आयोजक मंडल ने लोगों से आग्रह किया है कि आज शॉपिंग फेस्टिवल का अंतिम दिन है, जरूर पहुंचिए , ताकि मौका चूक न जाए।
विज्ञापन

-               
यह है प्रायोजक                         
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रायोजक जुर्स कंट्री, द विजडम ग्लोबल स्कूल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाकुंभरी ऑटोमोबाइल, यूपी ऑटो मोबाइल, हीरो मोटो कॉर्प, जी माउंट लिट्ररा स्कूल, ड्रीम सिटी होम्स, डिवाइन होंडा रुड़की, कैप्टन कैबलरी रेस्टोरेंट, नेक्सेस इंफरा ग्रुप, एसडीआईएमटी, पीएम मोटर्स  तथा न्यूकॉंन की ओर से अपनी सेवाओं की जानकारी भी उपभोक्ताओं की दी जा रही है। हीरो मोटो कॉर्प की ओर से हीरो सेल्स कार्निवाल भी परिसर में चल रहा है।             
                                                          
फेस्टिवल में यह प्रमुख खरीदारी के सामान                         

फेस्टिवल में खरीदारी के लिए बीकानेर की मारवाड़ी नमकीन, किताबें, घरेलू आटा चक्की, साउथ इंडियन आचार, कलकत्ता की साड़िया, खादी के कुर्ते और सलवार, हेल्थ के प्रोडक्ट, किचन एसेसरीज, स्टेशनरी, ड्रेस मेटेरियल, लैदर के बैग, भदोही की कारपेट, लखनऊ का चिकनकारी, सहारनपुर का फर्नीचर, सोफा कम बैड, खुर्जा की क्राकरी, फिरोजाबादी कांच के आइटम, बहुमूल्य आयुर्वेदिक औषधियां, बिना पानी के कूलर, रेडिमेंट गारमेंटस, महिलाओं के लिए श्रंगार का सामान आदि उपलब्ध है।                
                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed