{"_id":"66ad6cfc402f28c55700d82a","slug":"the-influx-of-travelers-continued-till-friday-the-last-day-haridwar-news-c-5-1-drn1032-469394-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुलिस पर पथराव करने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुलिस पर पथराव करने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
Iश्रावण की शिवरात्रि से पहले देर रात कांवड़ यात्रियों ने किया था पथरावI
कावड़ मेले के अंतिम दिन शुक्रवार तक यात्रियों का सैलाब उमड़ता रहा। इस बीच बृहस्पतिवार की देर रात चंडीघाट चौकी पुलिस टीम पर पथराव की घटना हुई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि देर रात यात्रियों की व्यवस्था में लगी चंडीघाट चौकी पुलिस और कांवड़ यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। देखते ही देखते माहौल इस तरह गर्म हो गया था कि कांवड़ यात्रियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। इसमें चौकी प्रभारी अशोक रावत को गंभीर चोटें आई थी। चौकी इंचार्ज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पथराव करने वाले कांवड़ यात्री मौके से फरार हो गए थे।
सूचना पर एसपी सिटी, सीओ समेत तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और किसी तरह मामला शांत हुआ और दूसरे दिन से ओर किसी तरह मामले को शांत किया गया। पूरी रात चंडी चौकी से लेकर चंडी घाट तक पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि श्यामपुर में हुई घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।