फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The holy stick returned after visiting Chardham and ancient temples

चारधाम और प्राचीन मंदिरों की यात्रा कर लौटी पवित्र छड़ी

Mon, 12 Oct 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The holy stick returned after visiting Chardham and ancient temples
चारधाम और प्राचीन मंदिरों की यात्रा कर पवित्र छड़ी माया देवी मंदिर पहुंचने पर स्वागत करते श्री प? - फोटो : HARIDWAR
चारधाम और प्राचीन मंदिरों की यात्रा कर पवित्र छड़ी माया देवी मंदिर पहुंची। संत समाज और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पवर्षा और फूल माला पहनाकर पवित्र छड़ी का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रमुख महंत और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज और उपमहंत शिवदत्त गिरि की अगुवाई में उत्तराखंड की प्रसिद्ध छड़ी यात्रा सोमवार को हरिद्वार पहुंची। यहां पवित्र छड़ी को नगर कोतवाल बाबा आनंद भैरव, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के इष्टदेव भगवान दत्तात्रेय की पूजा अर्चना के बाद मायादेवी मंदिर में लाया गया। अखाड़े के उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, सचिव श्रीमहंत महेशपुरी, सचिव श्रीमहंत मोहन भारती, सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती, कोठारी लाल भारती और एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने छड़ी का भव्य स्वागत किया। श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि इस पवित्र छड़ी का उद्देश्य उत्तराखंड के उपेक्षित पौराणिक मंदिरों के प्रति जनजागरण, जीर्णोद्वार और विकास कर तीर्थाटन को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि तीर्थाटन बढ़ने से लोगों का रोजगार भी मिलेेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जरूरत है। श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार प्रकट किया। छड़ी यात्रा में श्रीमहंत विशंभर भारती, श्रीमहंत पुष्कर राजगिरि व श्रीमहंत विनय गिरि महाराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed