फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The fragrance of incense sticks brightens the fortunes of women

Haridwar News: धूपबत्ती की महक से महकी महिलाओं की किस्मत

Sun, 26 Apr 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 26 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
The fragrance of incense sticks brightens the fortunes of women
- महिला समूहों की महिलाएं धूपबत्ती तैयार कर रहे स्वरोजगार
विज्ञापन

श्यामपु। ग्राम पंचायत गजीवाली आर्य नगर में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि, वे स्वरोजगार के जरिए अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती दे रही हैं।
हरिद्वार जनपद के श्यामपुर क्षेत्र के गजीवाली (आर्य नगर) में महिला समूहों ने धूपबत्ती निर्माण को अपनी आय का मुख्य जरिया बनाया है। पिछले दो-तीन वर्षों में महिला संघ से जुड़कर यहां की महिलाओं ने स्वरोजगार की एक नई मिसाल पेश की है। महिला समूह एक वरदान साबित हो रहा है। इन्हें धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण और कच्चा माल उपलब्ध कराया जाता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि महिलाएं अपने घर के कामकाज निपटाने के बाद बचे हुए समय में यह कार्य करती हैं।। महिला सुधा सेमवाल, अनीता बिष्ट, खुशबू रावत, पिंकी पाल, गुड्डी, पुष्पा, मंजू, वर्षा का कहना है कि शुरुआत में यह एक छोटा प्रयास था, लेकिन, आज इसकी मांग बाजार में काफी बढ़ गई है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही
विज्ञापन

महिला समुह से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि इस काम ने न केवल उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाया है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास भी जगाया है। अब वे अपने बच्चों की शिक्षा और घर के खर्चों में बराबरी का योगदान दे रही हैं। धूपबत्तियों की शुद्धता और खुशबू के कारण स्थानीय बाजारों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी इनकी भारी मांग है। उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर भी ध्यान दे रहा है, ताकि, मुनाफे को और अधिक बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed