फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The fourth daughter was born leaving hospital mother

चौथी बेटी पैदा हुई तो अस्पताल में छोड़ गई मां

Thu, 05 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 05 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चौथी बेटी पैदा होने पर एक मां उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर गायब हो गई। यह सनसनीखेज मामला हरिद्वार के महिला अस्पताल में सामने आया है। नवजात बच्ची को बीमार हालत में बुधवार को महिला अस्पताल की चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चला तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। देर रात तक पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी।

महिला अस्पताल की सीएमएस डा. भवानी पाल के मुताबिक खुद को लक्सर निवासी बताने वाली एक महिला बुधवार को अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची थी। महिला ने अपना नाम मंतलेश और पति का नाम पोपीन बताया था। महिला ने यह भी बताया था कि उसकी तीन और बेटियां हैं।  बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक महिला गायब हो गई। काफी देर तक स्टाफ नर्स इस इंतजार में रही कि महिला किसी काम से बाहर गई होगी। लेकिन शाम तक महिला का कुछ पता न चलने पर आला अधिकारियों को सूचित करते हुए पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार जोशी तत्काल अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी जुटाई। यह माना जा रहा है कि महिला ने पूरी तैयारी के साथ उसे अस्पताल में भर्ती कराया और प्लानिंग के तहत छोड़कर गायब हो गई। महिला ने हस्ताक्षर की जगह अंगूठे का निशान लगाया था। इससे पुलिस को आशंका है कि महिला ने अपना नाम पता भी शायद गलत न लिखाया हो।  कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि बच्ची की मां की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बच्ची को देखने उमड़े लोग
अस्पताल में बच्ची छोड़कर मां गायब होने की खबर चंद मिनट में जंगल की आग की तरह फैल गई। खासकर अस्पताल में भर्ती गर्भवती व प्रसूता महिलाओं व उनके तीमारदारों को जब यह जानकारी मिली तो वह बच्ची को देखने के लिए उमड़ पड़े। मामले को लेकर लोग तरह तरह की कानाफूसी करते दिखे। कोई बच्ची की मां को कुसूरवार ठहराता दिखा तो किसी ने लगातार चार बेटियां पैदा होने पर किस्मत को दोष दिया। बहरहाल देर रात तक बच्ची की मां को ढूंढा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed