{"_id":"6c0b61c062bcee9840d106e66908f971","slug":"the-first-day-the-nine-monkeys-sterilization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन हुई नौ बंदरों की नसंबदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन हुई नौ बंदरों की नसंबदी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर/हरिद्वार। हिमाचल के पांवटा से पहुंचे डाक्टरों की टीम की ओर से बृहस्पतिवार को स्थानीय पशु चिकित्सकों को बंदरों की नसंबदी करने का प्रशिक्षण दिया। पहले दिन नौ बंदरों की नसबंदी की गई।
विज्ञापन
रेस्क्यू सेंटर के प्रभारी रेंजर राजेंद्र हिंगवान ने बताया कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश से डाक्टरों की टीम पशु चिकित्साधिकारी अमित राजदान के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंच गई थी। बृहस्पतिवार को डाक्टरों की टीम ने नौ बंदरों की नसंबदी की गई। जिसमें पांच नर और छह मादा हैं। उन्होंने बताया कि बंदरों का पकड़ने का काम जारी है। जिन स्थानों पर बंदरों के ज्यादा आतंक की सूचना आएगी वहीं से बंदर पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर डीएफओ एचके सिंह सहित कई विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन