{"_id":"5fc7ddff8ebc3e9c02168ff6","slug":"the-first-batch-of-medical-college-will-start-in-haridwar-in-2022-haridwar-news-drn363548910","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में 2022 में शुरु होगा मेडिकल कॉलेज का पहला बैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में 2022 में शुरु होगा मेडिकल कॉलेज का पहला बैच
विज्ञापन
जगजीतपुर में पहला मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण करते नगर आयुक्त जय भारत सिंह ,मेडि
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में 2022 में मेडिकल कॉलेज का पहला बैच शुरू हो जाएगा। नगर निगम ने विधिवत रुप से मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 70.5 एकड़ जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दी है। केंद्र और राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 100 करोड़ का बजट जारी कर चुकी है। वर्ष 2022 के मध्य तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
बुधवार को हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता यहां पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त जय भारत सिंह और कार्यदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ के अधिकारियों के साथ आवंटित जमीन का निरीक्षण किया। जमीन के सीमांकन और पिलरबंदी के बाद तमाम प्रक्रिया पूरी करते हुए 70.5 एकड़ भूमि के दस्तावेज प्राचार्य को सौंप दिए गए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 के मध्य में मेडिकल कॉलेज का पहला बैच शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 80 करोड़ और राज्य सरकार से 20 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि जल्द ही कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तकरीबन डेढ़ साल का समय लगेगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, सहायक अभियंता पवन कोठियाल, मानचित्रकार दिनेश कांडपाल, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कांबोज, ब्रिज एंड रुफ कंपनी के एक्स्पिडाइट इंजीनियर अभिजीत बनर्जी उपस्थित रहे।
----------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विकासशील सोच के बदौलत आज हरिद्वार मे मेडिकल कॉलेज का सपना पूरा होने जा रहा है। मेडिकल कॉलेज शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
- आदेश चौहान, विधायक, रानीपुर
-------------------
हरिद्वार को विकसित करने की सोच के साथ नगर निगम बोर्ड ने करोड़ों की भूमि के नि:शुल्क हस्तांतरण का बड़ा निर्णय लिया था। शहर में मेडिकल कॉलेज होगा तो लोगों को बेहतर इलाज और बेहतर शिक्षा मिल पाएगी। इसके लिए बोर्ड के सभी पार्षद और आम जनता बधाई की पात्र है।
- अनीता शर्मा, मेयर
------------------
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा देने का वादा किया था। बहुत जल्द ही जगजीतपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ वादा पूरा होने जा रहा है।
- सुनील कुमार अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम