{"_id":"57c9b7f24f1c1ba4242cc0cb","slug":"the-farmers-threatened-to-immolate-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। पांच सितंबर तक मांगे पूरी न होने पर किसानों ने पंचायत में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते उन्हें यह निर्णय लेना पड़ रहा है।
यूूनियन के बैनर तले किसान बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, चकबंदी, पांच जून को क्षेत्र में हुए ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के मुआवजे देने की मांग को लेकर डीएम कैंप कार्यालय पर अनशन पर बैठे हैं।
शुक्रवार को पंचायत की अध्यक्षता करते चौधरी महावीर राठी ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर चार दिन से बुजुर्ग किसान आमरण अनशन पर हैं। जिलाधिकारी आज तक किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचे हैं। आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि यदि पांच सितंबर तक किसानों की मांग पूरी नहीं की जाता हैं, तो किसान आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। भाजपा विधायक चंद्रशेेखर भट्टेवाले ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार किसान विरोधी है। आरोप लगाया कि कांग्रेस की सराकर में किसानों का शोषण किया जाता रहा है। इस मौके पर रामपाल सिंह, बाबूराम आर्य, उदयवीर, कवंरपाल, जगत सिंह, रणवीर सिंह सैनी, भोपा गिरी, राजपाल, प्रभात, बिट्टू, सुरेन्द्र राठी, सुरेन्द्र राठी, योगेन्द्र, देवेन्द्र, श्याम सिंह, राजेन्द्र आदि मौजूद थे। संचालन वीरेन्द्र राठी ने किया।
........................................