फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The face was burnt by crushing it with a stone so that the dead body could not be identified

Haridwar News: शव की शिनाख्त न हो इसलिए पत्थर से कूचकर जला दिया चेहरा

Mon, 19 May 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The face was burnt by crushing it with a stone so that the dead body could not be identified
ई-रिक्शा चालक मुन्ना का शव और घटनास्थल को देखकर वहां माैजूद हर शख्स की रूह कांप उठी। परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि घर से दो दिन पूर्व लापता हुए मुन्ना कि अब उन्हें कभी सूरत नहीं दिखेगी। हत्यारों ने मुन्ना के शव की पहचान मिटाने की पूरी कोशिश की थी।
विज्ञापन


उन्होंने चेहरे को पत्थर से कूच दिया और फिर तेजाब से जला दिया, ताकि पहचान न हो सके। वह शव को दफनाना चाहते थे, लेकिन आशंका है कि जंगल से किसी के गुजरने की आहट सुनकर हत्यारे मिट्टी में आधे दबे शव को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मुन्ना के पिता मिठवा राम निवासी सुनहरा ने बताया कि सबसे बड़ा बेटा मुन्ना (28) का करीब छह साल पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें एक पांव खराब होने पर वह दिव्यांग हो चुका था। उसने परिवार का पालन पोषण के लिए किराये पर लेकर ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मुन्ना की एक बड़ी बहन, दो छोटी बहन व एक छोटा भाई है। चारों भाई बहन की शादी हो चुकी है। 16 मई को वह सुबह ई रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद फिर देर शाम तक भी घर नहीं लौटा था। दो दिन तक परिवार ने मुन्ना की काफी तलाश की, रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुन्ना का शव रसूलपुर के जंगलों के पास मिला। परिवार के मुताबिक मुन्ना की निर्मम हत्या हुई है।

मुन्ना का शव आधा मिट्टी में दबा था। जबकि चेहरा तेजाब से जलाया गया। पत्थर से भी चेहरे को कुचलने की कोशिश की गई थी।सिर से लेकर पेट तक को ढकने के लिए प्लास्टिक का सहारा लिया गया। आशंका है कि रात के वक्त घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन इस बीच किसी के आने पर हत्यारा वहां से फरार हो गया। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि घटनास्थल को देखकर पता चल रहा है कि पहचान और सबूत मिटाने की पूरी प्लानिंग थी।


तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया

पुलिस ने रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। 24 घंटे की जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि मुन्ना का रामपुर के ई रिक्शा चालक से करीब दस दिन पूर्व झगड़ा हो गया था। यह बातमुन्ना ने भी अपने परिवार से साझा की थी। पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा दो अन्य लोग भी हिरासत में लिए हैं। पुलिस 16 मई को मुन्ना के घर से निकलने से पूर्व उसके फोन पर कितनी कॉल आई इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सालियर-मंगलौर हाईवे से ई रिक्शा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिस जगह पर शव मिला है। उससे कुछ दूरी पर ही शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा से दो बैटरे भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed