{"_id":"6a2182d6f1a255bf3909c29c","slug":"the-energy-corporation-has-sought-the-police-and-administrations-cooperation-in-installing-smart-meters-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149722-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने में पुलिस-प्रशासन से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने में पुलिस-प्रशासन से मांगा सहयोग
Thu, 04 Jun 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
- छह जून से हरिद्वार में शुरू होगा स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान
- आरडीएसएस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से लगेंगे स्मार्ट मीटर, डीएम मयूर दीक्षित ने दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
हरिद्वार। भारत सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत जिले में छह जून से स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान शुरू होगा। हरिद्वार और रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
मुख्य अभियंता (वितरण) हरिद्वार शेखर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्य जयपुर की जीनस पावर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, बिजली खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के एक अप्रैल 2026 के राजपत्र के अनुसार निर्धारित समय सीमा में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है। प्रथम चरण में छह जून को जगजीतपुर, आठ से 10 जून तक सराय, 11 जून को इब्राहिमपुर खुर्द, 12 जून को इब्राहिमपुर कला, 15 जून को पुनः इब्राहिमपुर खुर्द, 16 जून को शिवालिक नगर, 17 जून को विकास कॉलोनी-मायापुर, 18 जून को श्रीनाथ नगर एवं भूपतवाला, 19 जून को सन्यास रोड कनखल और 20 जून को निर्मल बाग कनखल में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में भी यह कार्य किया जाएगा। कुछ क्षेत्रों में विरोध की आशंका को देखते हुए ऊर्जा निगम ने जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग मांगा है। डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।