फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The elephant villager killed

हाथी ने ग्रामीण की जान ली, हंगामा

Fri, 28 Aug 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Fri, 28 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
The elephant villager killed

राजाजी राष्ट्रीय पार्क की धौलखंड रेंज में लकड़ी बीनने गए रसूलपुर टोंगिया निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। वन विभाग के आश्वासन पर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया।

विज्ञापन


धौलखंड रेंजर विनय राठी ने बताया कि कर्म सिंह पुत्र कन्नू निवासी रसूलपुर टोंगिया बुधवार शाम जंगल में लकड़ी बीनने गया था। इसी बीच एक हाथी मौके पर आ धमका और कर्म सिंह को सूंड में लपेट पटककर मार डाला। देर शाम तक बुजुर्ग घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू हुई। लेकिन पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पार्क के कुछ कर्मी बीट में सागौन की प्लांटेशन कर रहे थे। सुबह दस बजे कर्मियों को एक बुजुर्ग का शव दिखाई दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे राजाजी टाईगर रिजर्व के अधिकारियों ने आसपास के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। मौके पर जुटी भीड़ ने वृद्ध की पहचान कर्म सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुग्गावाला थाने के उपनिरीक्षक महेश्वर पुर्वाल पंचनामा भरने लगे तो ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को हंगामा कर दिया। भड़के ग्रामीण मौके पर वन विभाग के आला अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। काफी देर बाद विभागीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजे का भरोसा दिलवाते हुए ग्रामीणों को शांत कराया।


एसओ बुग्गावाला भावना कैंथोला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया है।


दिन ढलते ही मार्ग पर हाथियों का कब्जा
हाथियों के आतंक से आस-पास के गांव के लोग दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन ढलते ही मार्ग पर हाथियों का कब्जा हो जाता है। खासकर कुडकावाला, बंदरजूड, हरिपुर टोंगिया, हजारा ग्रंट, बादीवाला, बुग्गावाला, शहीदवाला ग्रंट समेत पार्क से सटे गांवों केे लोग शाम होते ही आने जाने में खतरा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed