फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The election of Sugarcane Committee Libbarheri reached the High Court

Haridwar News: हाईकोर्ट पहुंचा गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी का चुनाव

Mon, 18 Aug 2025 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The election of Sugarcane Committee Libbarheri reached the High Court
Iकोर्ट ने निर्वाचन प्राधिकरण से तलब किया जवाबI
विज्ञापन

Iरुड़की क्षेत्र की गन्ना विकास समिति लिब्बरहेड़ी का चुनाव हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट की ओर से सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण आदि से तीन सप्ताह में जवाब तलब किया है। कोर्ट में गन्ना समिति की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं।I

Iजुलाई में गन्ना विकास समितियों के चुनाव कराए गए थे। गन्ना विकास समिति लिब्बरहेड़ी के चुनाव में नीशू राठी लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति की चेयरमैन निर्वाचित हुई थीं, लेकिन एक गुट की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे, जिससे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि जून में हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद ऐसे प्रतिनिधियों को वोटिंग का अधिकार दे दिया गया था, जिन्हें हाईकोर्ट ने चुनाव में प्रतिभाग करने से मना किया था। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की, जिसमें कोर्ट ने तीन सप्ताह में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण आदि से तीन सप्ताह में जवाब देने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट की ओर से प्रकरण की सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed